{"_id":"5d36632f8ebc3e6c901c0734","slug":"pm-shinzo-abe-ruling-bloc-falls-short-of-securing-two-third-majority-in-upper-house-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान के पीएम शिंजो आबे ने जीता उच्च सदन का चुनाव, दो-तिहाई बहुमत से चूके","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान के पीएम शिंजो आबे ने जीता उच्च सदन का चुनाव, दो-तिहाई बहुमत से चूके
Tue, 23 Jul 2019 07:00 AM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 23 Jul 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के नेतृत्व वाले गठबंधन ने संसद के उच्च सदन का चुनाव जीत लिया है। हालांकि वह दो-तिहाई बहुमत पाने से चूक गए है। इसके चलते संवैधानिक सुधार की उनकी योजना को झटका लगा है।
विज्ञापन
दरअसल, आबे की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी और सहयोगी कोमीटो पार्टी को दो-तिहाई बहुमत हासिल करने के लिए 85 सीटें जीतनी थीं लेकिन उन्हें 69 सीटें ही मिलीं। बता दें कि उच्च सदन में कुल 245 सीटें हैं। इनमें से आधी सीटों के लिए हर तीन साल में चुनाव होता है।
विज्ञापन
रविवार को 124 सीटों के लिए मतदान हुआ था, जिसके लिए 370 प्रत्याशी मैदान में थे। सत्तारूढ़ गठबंधन के पास उच्च सदन में पहले से 70 सीटें थीं। सदन में बहुमत होने के बावजूद यह गठबंधन संवैधानिक सुधारों की दिशा में आगे नहीं बढ़ सकता।
विज्ञापन
दरअसल, संविधान में किसी भी संशोधन के लिए दो-तिहाई बहुमत की जरूरत होती है। इस जीत के साथ आबे की पार्टी 2012 से लगातार पांच संसदीय चुनाव जीतने वाली पहली पार्टी बन गई।