फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Shehbaz Sharif convened a meeting of the National Security Council

Pakistan: पीएम शहबाज ने बुलाई एनएससी की बैठक, न्यायपालिका और सरकार के बीच चल रहे हैं मतभेद

Fri, 07 Apr 2023 12:44 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 07 Apr 2023 12:44 AM IST
सार

रिपोर्ट के मुताबिक, शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व एनएससी की बैठक में भाग लेंगे, जबकि देश की खुफिया एजेंसियों के प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर प्रतिभागियों को जानकारी देंगे।

विज्ञापन
PM Shehbaz Sharif convened a meeting of the National Security Council
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ - फोटो : Social Media

विस्तार

देश के राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पंजाब प्रांत में चुनाव कराने को लेकर न्यायपालिका और संघीय सरकार के बीच बढ़ती खाई के बीच पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने शुक्रवार को राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एनएससी) की बैठक बुलाई है। रिपोर्ट के मुताबिक बैठक शुक्रवार को सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री आवास पर होगी।

विज्ञापन


पाकिस्तान की संसद ने गुरुवार को पंजाब चुनाव में देरी के मामले में देश के सुप्रीम कोर्ट के फैसले को खारिज करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया और इस मुद्दे पर फैसला करने के लिए एक पूर्ण अदालत की मांग की। रिपोर्ट के मुताबिक, शीर्ष नागरिक और सैन्य नेतृत्व एनएससी की बैठक में भाग लेंगे, जबकि देश की खुफिया एजेंसियों के प्रमुख राष्ट्रीय सुरक्षा स्थिति पर प्रतिभागियों को जानकारी देंगे।
विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश उमर अता बंदियाल की पीठ वाली शीर्ष अदालत की तीन सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा के चुनाव के लिए नई तारीख 14 मई तय की। वहीं पाकिस्तान के चुनाव आयोग के 10 अप्रैल से 8 अक्तूबर तक चुनाव की तारीख बढ़ाने के फैसले को खारिज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार द्वारा जारी संकल्प में संविधान की ‘गलत व्याख्या’ पर भी चिंता व्यक्त की और इसकी समीक्षा के लिए उच्चतम न्यायालय की एक ‘पूर्ण पीठ’ गठन करने की मांग की। प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बुधवार को कैबिनेट की बैठक में, अदालत के फैसले को ‘संविधान और कानून का मजाक’ बताया था और कहा कि इसे लागू नहीं किया जा सकता है।


एनएससी एक संघीय संस्थागत और परामर्शदात्री निकाय है जिसकी अध्यक्षता पाकिस्तान के प्रधानमंत्री करते हैं। यह एक प्रमुख मंच है जो वरिष्ठ राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों और कैबिनेट मंत्रियों के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति के मामलों पर विचार करने के लिए अनिवार्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed