{"_id":"649074de3b5f00b984083263","slug":"pm-prachanda-led-cpn-mc-and-three-other-parties-form-socialist-front-nepal-2023-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal Politics: पीएम ने सोशलिस्ट फ्रंट नेपाल का किया गठन, प्रचंड की सीपीएन (एमसी) और तीन अन्य दल हुए शामिल","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal Politics: पीएम ने सोशलिस्ट फ्रंट नेपाल का किया गठन, प्रचंड की सीपीएन (एमसी) और तीन अन्य दल हुए शामिल
Mon, 19 Jun 2023 09:07 PM IST
देव कश्यप
पीटीआई, काठमांडू।
पीटीआई, काठमांडू।
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 19 Jun 2023 09:07 PM IST
सार
एमओयू पर सीपीएन (माओवादी सेंटर) के अध्यक्ष प्रचंड, जेएसपी के अध्यक्ष उपेंद्र यादव, सीपीएन (यूनिफाइड सोशलिस्ट) के अध्यक्ष माधव नेपाल और सीपीएन के महासचिव नेत्र बिक्रम चंद ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड'।
- फोटो : cmprachanda.com
विस्तार
नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' के नेतृत्व वाली सीपीएन (माओवादी सेंटर) और तीन अन्य वाम दलों ने सोमवार को संयुक्त रूप से समाजवादी मोर्चा बनाने की घोषणा की। सत्ताधारी पार्टियों- सीपीएन (माओवादी सेंटर), पीपुल्स सोशलिस्ट पार्टी (जेएसपी) और सीपीएन (यूनिफाइड सोशलिस्ट) पार्टी और सीपीएन कम्युनिस्ट पार्टी (जेएसपी), जो सरकार में नहीं है, ने यहां एक कार्यक्रम में सोशलिस्ट फ्रंट नेपाल बनाने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
एमओयू पर सीपीएन (माओवादी सेंटर) के अध्यक्ष प्रचंड, जेएसपी के अध्यक्ष उपेंद्र यादव, सीपीएन (यूनिफाइड सोशलिस्ट) के अध्यक्ष माधव नेपाल और सीपीएन के महासचिव नेत्र बिक्रम चंद ने हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक, मोर्चे को संचालित करने के लिए दो स्तरीय ढांचा तैयार करने की प्रारंभिक तैयारी की जा रही है, जबकि शीर्ष नेताओं और प्रत्येक राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों वाली एक समन्वय समिति के गठन के लिए दीर्घकालीन तैयारी की जा रही है। सोशलिस्ट फ्रंट से जुड़े दलों के प्रतिनिधि सभा (House of Representatives) में 54 विधायक हैं, जिनमें माओवादी केंद्र से 32, जनता समाजवादी पार्टी से 12 और यूनिफाइड सोशलिस्ट से 10 शामिल हैं।
विज्ञापन