फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM of Bangladesh Sheikh Hasina says Pakistan atrocities during freedom fight cannot be forgotten

आजादी के दौरान पाकिस्तान के अत्याचार भूले नहीं जा सकते : शेख हसीना

Sat, 05 Dec 2020 03:47 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, ढाका
एजेंसी, ढाका Published by: देव कश्यप Updated Sat, 05 Dec 2020 03:47 AM IST
विज्ञापन
PM of Bangladesh Sheikh Hasina says Pakistan atrocities during freedom fight cannot be forgotten
Bangladesh PM Sheikh Hasina - फोटो : ANI

बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा है कि 1971 में आजादी के युद्ध के दौरान पाकिस्तान के अत्याचार हमारे देश के लिए हमेशा रहने वाली यादों की तरह है। ढाका में पाकिस्तानी उच्चायुक्त इमरान अहमद सिद्दीकी के साथ बात करते हुए हसीना ने कहा कि '1971 की घटनाओं को भुलाया नहीं जा सकता है, दर्द हमेशा के लिए रहेगा।'

विज्ञापन


बीडीन्यूज 24 ने हसीना के हवाले से बताया कि 1948 से 1971 के बीच के कई ऐतिहासिक तथ्यों को किताबों से जान सकते हैं। उन्होंने बताया कि शेख मुजीबुर रहमान की किताब अनफिनिश्ड मेमोरियर्स का उर्दू संस्करण पाकिस्तान में सबसे ज्यादा बिका है।
विज्ञापन



हालांकि पाकिस्तानी उच्चायुक्त ने कहा कि उनका देश बांग्लादेश के साथ मजबूत रिश्ते बनाना चाहता है। इस पर पीएम हसीना ने कहा कि बांग्लादेश की विदेश नीति सभी के प्रति मित्रता की है, इसमें किसी के प्रति द्वेष भावना नहीं है। उन्होंने याद दिलाया कि शेख मुजीबुर रहमान ने कहा था कि इस बंगाल में हिंदू, मुस्लिम, बंगाली, गैर-बंगाली हमारे भाई हैं। उनकी रक्षा करना हमारी जिम्मेदारी है ताकि हम बदनाम न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed