{"_id":"66e96b67d6514ae8c90a7a14","slug":"pm-narendra-modi-us-visit-meeting-biden-quad-summit-diaspora-address-know-full-schedule-in-hindi-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi US Visit: न्यूयॉर्क में मिल सकते हैं पीएम मोदी और नेपाली पीएम ओली, यह है US यात्रा का पूरा कार्यक्रम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PM Modi US Visit: न्यूयॉर्क में मिल सकते हैं पीएम मोदी और नेपाली पीएम ओली, यह है US यात्रा का पूरा कार्यक्रम
Tue, 17 Sep 2024 05:13 PM IST
ज्योति भास्कर
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Tue, 17 Sep 2024 05:13 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका दौरे पर कई वैश्विक नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के साथ क्वाड समिट में शिरकत करने के अलावा पीएम मोदी न्यूयॉर्क में ही नेपाली समकक्ष केपी शर्मा ओली से भी मुलाकात कर सकते हैं। जानिए प्रधानमंत्री का पूरा कार्यक्रम
विज्ञापन
पीएम मोदी के अमेरिका दौरे पर एक नजर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के बीच 22 सितंबर को न्यूयॉर्क में मुलाकात हो सकती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 से 24 सितंबर, 2024 तक अमेरिका की यात्रा पर रहेंगे। इस दौरान वे डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। साथ ही, वे संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस की तरफ से आयोजित भविष्य के शिखर सम्मेलन में भी भाषण देंगे और वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चाएं भी करेंगे। वहीं 26 सितंबर को संयुक्त राष्ट्र महासभा की उच्च स्तरीय बैठक को संबोधित करने को लेकर अभी असमंजस बरकार है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल आने का न्योता
विदेश मंत्रालय के सूत्रों का कहना है कि पीएम मोदी और नेपाल के प्रधानमंत्री के बीच 22 सितंबर को मुलाकात हो सकती है। हालांकि दोनों के बीच बातचीत को लेकर वक्त और जगह की पुष्टि नहीं हुई है। ओली ने जुलाई में चौथी बार नेपाल के प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। वहीं 15 जुलाई को पदभार ग्रहण करने के बाद यह प्रधानमंत्री ओली की पहली विदेश यात्रा होगी। वहीं प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नेपाल आने का भी निमंत्रण दिया है। उन्होंने यह निमंत्रण विदेश सचिव विक्रम मिस्री की नेपाल यात्रा के दौरान भेजा था। वहीं, इस मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ओली, पीएम मोदी को नेपाल आने का औपचारिक तौर पर न्योता दे सकते हैं। हालांकि पीएम मोदी इससे पहले भी चार बार अगस्त 2014, नवंबर 2014, मई 2018 और मई 2022 में नेपाल की यात्रा कर चुके हैं।
क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे मोदी
सूत्रों ने बताया कि पीएम मोदी 21 सितंबर को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के गृहनगर डेलावेयर में क्वाड शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। क्वाड शिखर सम्मेलन के बाद पीएम मोदी 22 सितंबर को न्यूयॉर्क जाएंगे और भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। क्वाड शिखर सम्मेलन में जियो-पॉलिटिक्स और सुरक्षा चिंताओं के अलावा, टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर चर्चा होगी। शाम को क्वाड रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा। वहीं प्रधानमंत्री मोदी उसी रात को न्यूयॉर्क शहर के लिए रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन
25,000 भारतीयों को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
22 सितंबर को प्रधानमंत्री का न्यूयॉर्क में पहला कार्यक्रम लॉन्ग आइलैंड में 16,000 सीटों वाले नासाऊ वेटरंस मेमोरियल कोलिजीयम में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक प्रवासी कार्यक्रम 'मोदी और यूएस, प्रोग्रेस टुगेदर' होगा, जहां वे भारतीय-अमेरिकी समुदाय को संबोधित करेंगे। आयोजकों के अनुसार, प्रवासी कार्यक्रम के लिए 25,000 से अधिक लोगों ने टिकटों के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। इस कार्यक्रम से भारत और उसके प्रवासी समुदाय के बीच मजबूत संबंधों को मजबूती मिलेगी। बता दें कि प्रवासी समुदाय की अमेरिका-भारत संबंधों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इसके बाद दोपहर में, प्रधानमंत्री मोदी अपने होटल में टेक्नोलॉजी, एनर्जी और मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए अमेरिकी व्यापार जगत के नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। बैठक के बाद, प्रधानमंत्री मोदी वैश्विक नेताओं के साथ द्विपक्षीय चर्चा करेंगे, जो रात 10:00 बजे तक जारी रहेगी।
23 सितंबर को प्रधानमंत्री 'भविष्य का संयुक्त राष्ट्र शिखर सम्मेलन' में हिस्सा लेंगे, जहां वे एक संक्षिप्त भाषण देंगे। शिखर सम्मेलन में भविष्य की वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी, जिसमें सस्टेनेबल डेवलपमेंट, डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन और ग्लोबल गवर्नेंस शामिल है। रविवार को जब भविष्य का शिखर सम्मेलन शुरू होगा, तब प्रधानमंत्री मोदी अप्रवासी रैली में मौजूद रहेंगे और 23 सितंबर की सुबह के सत्र में 72 वक्ताओं में से उन्हें 35वें वक्ता के रूप में जगह मिली है। अगर उनसे पहले के सभी वक्ता अपने समय पर आते हैं, तो उनकी बारी दोपहर के आसपास (भारत में रात 9:30 बजे) होगी। वहीं, क्लाइमेट चेंज और सतत आर्थिक विकास जैसे मुद्दों पर संयुक्त राष्ट्र में प्रधानमंत्री मोदी की उपस्थिति वैश्विक मंच पर भारत की बढ़ती नेतृत्व क्षमता को दिखाती है।
यूएनजीए की बैठक में हिस्सा लेने पर असमंजस
वहीं, पीएम मोदी के संयुक्त राष्ट्र महासभा की हाई लेवल मीटिंग में हिस्सा लेने को लेकर असमंजस बरकरार है। जुलाई में, संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी यूनाइटेड नेशन जनरल असेंबली (यूएनजीए) के 79वें सत्र की आम बहस के लिए वक्ताओं की एक अंतिम सूची में पीएम मोदी का नाम उन लोगों में शामिल था, जो 26 सितंबर को हाई लेवल मीटिंग को संबोधित करेंगे। लेकिन संयुक्त राष्ट्र की तरफ से जारी नई तारीखों के मुताबिक, वे संयुक्त राष्ट्र महासभा की हाई लेवल मीटिंग को संबोधित नहीं करेंगे। हालिया जारी स्पीकर्स की संशोधित अंतिम सूची के मुताबिक, विदेश मंत्री एस जयशंकर अब 28 सितंबर को आम बहस को संबोधित कर सकते हैं। ब्राजील 24 सितंबर को हाई लेवल मीटिंग की शुरुआत करेगा, उसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन अपने कार्यकाल का अपना अंतिम संबोधन देंगे। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस आम बहस की शुरुआत से पहले अपनी रिपोर्ट पेश करेंगे, उसके बाद महासभा के 79वें सत्र के अध्यक्ष का संबोधन होगा।