PM Modi US Visit: पीएम मोदी का न्यूयॉर्क में हुआ जोरदार स्वागत, आज यूएन में योग दिवस समारोह का करेंगे नेतृत्व
PM Narendra Modi USA Visit: न्यूयॉर्क के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में एयरपोर्ट के बाहर खड़े प्रवासी भारतीयों से पीएम मोदी ने हाथ मिलाया और उनसे बातचीत की। इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने भारत माता के जयकारे लगाए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर मंगलवार को न्यूयॉर्क पहुंचे। शहर के जॉन एफ केनेडी एयरपोर्ट पर पहुंचे प्रवासी भारतीयों ने पीएम मोदी का भव्य स्वागत किया। बड़ी संख्या में एयरपोर्ट के बाहर खड़े प्रवासी भारतीयों से पीएम मोदी ने हाथ मिलाया और उनसे बातचीत की। इस दौरान प्रवासी भारतीयों ने भारत माता के जयकारे लगाए। शहर मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठा। आपको बता दें कि पीएम मोदी आज संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में आयोजित होने वाले योग दिवस समारोह का नेतृत्व करेंगे।
न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं न्यूयॉर्क पहुंच गया हूं। 21 जून को योग दिवस कार्यक्रम में शामिल होने और नेताओं के साथ विचार साझा करने के लिए उत्सुक हूं। साथ ही पीएम मोदी ने न्यूयॉर्क पहुंचने के बाद हुए स्वागत की तस्वीरें भी ट्विटर साझा कीं।
Landed in New York City. Looking forward to the programmes here including interaction with thought leaders and the Yoga Day programme tomorrow, 21st June. pic.twitter.com/6V5gHglLCg
— Narendra Modi (@narendramodi) June 20, 2023
विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा ने बूताया कि पीएम मोदी 24-25 जून को मिस्र जाएंगे। मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सीसी के निमंत्रण पर यात्रा कर रहे हैं। वे यहां 11वीं सदी की वोहरा समुदाय की अल-हाकिम मस्जिद जाएंगे। वह यहां प्रथम विश्व युद्ध के दौरान मिस्र के लिए लड़ते हुए बलिदान देने वाले भारतीय सैनिकों को श्रद्धांजलि भी अर्पित करेंगे। साथ ही कई समझौतों पर हस्ताक्षर भी करेंगे।
अमेरिका पहुंचने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंग्रेजी अखबार द वॉल ऑफ स्ट्रीट जरनल को इंटरव्यू दिया। पीएम मोदी ने ट्वीट किया कि द वॉल ऑफ स्ट्रीट जरनल के साथ बातचीत में उन्होंने भारत-अमेरिका के रिश्तों पर अपने विचार साझा किए। द वॉल ऑफ स्ट्रीट जरनल ने बताया कि बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नई दिल्ली और वाशिंगटन के रिश्ते काफी मजबूत और गहरे हैं।
पढ़िए, इंटरव्यू में क्या बोले पीएम
इंटरव्यू के दौरान पीएम ने कहा कि मैं आजाद भारत में जन्मा पहला प्रधानमंत्री हूं, इसलिए मेरे सोचने की प्रक्रिया, आचरण, जो कहता व करता हूं, सब मेरे देश की खासियतों व परंपराओं से प्रेरित और प्रभावित हैं। इसी से मुझे बल मिलता है। मेरा मानना है कि वैश्विक स्तर पर भारत एक बेहद ऊंची, गहरी व विस्तृत प्रोफाइल और भूमिका निभाने के योग्य है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि सुरक्षा परिषद में मौजूदा सदस्यता का मूल्यांकन होना चाहिए। दुनिया से यह पूछा जाना चाहिए कि क्या वह भारत को परिषद में चाहती है? भारत पूरी दुनिया में शांति स्थापना के लिए सैन्य योगदान करने वाला अहम देश है। आज वैश्विक राजनीति से लेकर अर्थव्यवस्था तक में भारत की भूमिका का समय आ चुका है।
Shared my thoughts on a wide range of issues including the strong India-USA friendship.@rovingrajesh @gefairclough https://t.co/R1q5o9JFyl
— Narendra Modi (@narendramodi) June 20, 2023
भारतीय मूल के अमेरिकी कांग्रेसी थानेदार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अमेरिका यात्रा ऐतिहासिक है। पीएम मोदी को एस्कॉर्ट करना मेरे लिए गर्व का सम्मान है। प्रधानमंत्री मोदी की यात्रा सिर्फ अमेरिका और भारत के लिए ही खास नहीं है, बल्कि यात्रा हिंद-प्रशांत क्षेत्र की शांति के लिए जरूरी है। बता दें, थाने कर्नाटक में जन्मे थे और 24 साल तक भारत में रहने के बाद वे अमेरिका पहुंच गए।
#WATCH | FIA (Federation of Indian Associations) flies a 250 feet long banner over the Hudson River, in New York to welcome Prime Minister Narendra Modi for his historic visit to the United States. pic.twitter.com/adtsQ0rpVN
— ANI (@ANI) June 21, 2023