{"_id":"67aec1a3097adb79cd0329cb","slug":"pm-modi-us-visit-prime-minister-modi-says-fully-prepared-to-bring-back-illegal-migrants-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"PM Modi: 'हम अवैध प्रवासियों को वापस लेने के लिए पूरी तरह तैयार', ट्रंप के सामने निर्वासन पर पीएम मोदी का जवाब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
PM Modi: 'हम अवैध प्रवासियों को वापस लेने के लिए पूरी तरह तैयार', ट्रंप के सामने निर्वासन पर पीएम मोदी का जवाब
Fri, 14 Feb 2025 09:38 AM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 14 Feb 2025 09:38 AM IST
सार
PM Modi US Visit: पीएम मोदी ने अपने अमेरिकी दौरे के दौरान राष्ट्रपति ट्रंप के साथ साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस भी की। इस दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते जब पीएम मोदी ने अमेरिका से भारतीयों के निर्वासन पर जवाब दिया। पीएम मोदी साफ शब्दों ने कहा- भारत अवैध प्रवासियों को वापस लेने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका से निर्वासित किए जा रहे भारतीयों को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भारत अवैध प्रवासियों को वापस लाने के लिए पूरी तरह तैयार है। पीएम मोदी ने इस सवाल का जवाब अपने अमेरिकी दौरे के दौरान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने दिए हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने जोर देकर कहा कि मानव तस्करी को खत्म करने के लिए दोनों देशों को मिलकर काम करना चाहिए।
104 भारतीयों के निर्वासन पर मचा था बवाल
पीएम मोदी ने आगे कहा, 'गरीब और साधारण परिवारों के युवाओं को गलत तरीके से विदेश भेजा जाता है। उन्हें बड़े सपने और झूठे वादों के जरिए फंसाया जाता है। कई लोगों को यह तक नहीं पता होता कि उन्हें कहां और क्यों ले जाया जा रहा है।' पीएम मोदी का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक हफ्ते पहले 104 भारतीयों को अमेरिका से भारत भेजा गया था। इन लोगों को सैन्य विमान से वापस भेजा गया और उनके हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़िया पड़े हुए थे, जिससे काफी बड़ा विवाद खड़ा हो गया था।
इस मौके पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एलान किया कि 2008 के मुंबई हमलों के दोषी तहव्वुर राणा को 'दुनिया के सबसे खतरनाक अपराधियों में से एक' बताते हुए भारत को सौंपने की बात कही। आतंकवाद के मुद्दे पर पीएम मोदी ने कहा, 'भारत और अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ एकजुट हैं। जो आतंकवाद दूसरी तरफ से आता है, उसे खत्म करना जरूरी है। मैं राष्ट्रपति ट्रंप का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने 2008 के नरसंहार में शामिल अपराधी को भारत को सौंपने का फैसला किया है। अब भारतीय अदालतें उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगी'
ऊर्जा और व्यापार में बड़ा समझौता
राष्ट्रपति ट्रंप ने बताया कि अमेरिका भारत को तेल और प्राकृतिक गैस का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बनने जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भारत अपने कानूनों में बदलाव कर रहा है जिससे अमेरिकी परमाणु टेक्नोलॉजी भारत में आ सके। इसके अलावा, एक ऐतिहासिक व्यापार मार्ग बनाने पर भी सहमति बनी। ट्रंप ने कहा, 'हम एक बहुत महत्वपूर्ण व्यापार मार्ग बनाने पर सहमत हुए हैं, जो भारत, इस्राइल, इटली और अमेरिका को जोड़ेगा। यह सड़क, रेलवे और समुद्र के नीचे केबल्स से जुड़ा होगा और व्यापार को आसान बनाएगा।'

आतंकवाद के खिलाफ भारत-अमेरिका एकजुटराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के बाद भारत और अमेरिका ने संयुक्त बयान जारी किया। pic.twitter.com/22GDN0zrU1
विज्ञापन विज्ञापन— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 14, 2025