Quad in Japan: हिंद प्रशांत क्षेत्र में सैन्य दखल की एकतरफा कोशिश मंजूर नहीं, क्वाड देशों का साझा बयान जारी
Qua Meeting: क्वाड की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा यह मंच वैश्विक भलाई, लोगों के कल्याण, समृद्धि और शांति की दिशा में प्रयास करना जारी रखेगा। जापान के हिरोशिमा में क्वाड बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमें 2024 में भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने में खुशी होगी।"
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के क्वाड समूह ने हिंद प्रशांत क्षेत्र को मुक्त व समावेशी बनाने पर जोर दिया। क्वाड देशों की ओर से जारी साझा बयान में कहा गया कि इस क्षेत्र में किसी तरह का सैन्य दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्वाड नेताओं ने चीन की ओर इशारा करते हुए कहा कि किसी भी देश की ओर से हिंद प्रशांत क्षेत्र में यथास्थिति बदलने की एकतरफा कोशिश मंजूर नहीं है। क्वाड सम्मेलन में सदस्य देशों ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने का संकल्प लिया।
क्वाड नेताओं ने भारत-प्रशांत क्षेत्र में विवादित सैन्यीकरण और अन्य देशों के अपतटीय संसाधन शोषण गतिविधियों को बाधित करने के प्रयासों पर गंभीर चिंता जताई। क्वाड ने साझा बयान में कहा, हम हिंद प्रशांत को मुक्त और समावेशी बनाए रखने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करते हैं। हम ऐसा क्षेत्र चाहते हैं जहां किसी एक देश का दबदबा न हो। हम हिंद महासागर क्षेत्र में सहयोग को और मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हैं। क्वाड नेताओं के साझा बयान में कहा गया कि हम अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन के महत्व पर जोर देते हैं। विशेष रूप से जैसा कि समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन में परिलक्षित होता है। क्वाड नेताओं ने कहा, हम हिंद प्रशांत समुद्री क्षेत्र में शांति और स्थिरता बनाए रखने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं।
साझा बयान में यूक्रेन संकट का भी किया गया जिक्र
साझा बयान में यूक्रेन संकट का जिक्र करते हुए कहा गया कि यह जानते हुए कि हमारा युग युद्ध का नहीं होना चाहिए, हम संवाद और कूटनीति के लिए प्रतिबद्ध हैं। हम संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुरूप एक व्यापक, न्यायसंगत और स्थायी शांति का समर्थन करते हैं।आतंकवाद के हर प्रारूप का किया गया विरोध
क्वाड के सदस्य देशों ने साझा बयान में आतंकवाद और हिंसक उग्रवाद के सभी रूपों की निंदा की। इसके खिलाफ एकजुट होने और परस्पर सहयोग की बात दोहराई। दुनिया से आतंकवाद को पनाह देने वालों और उन्हें बचाने वालों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया।इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिरोशिमा में क्वाड देशों के राष्ट्राध्यक्षों के साथ मुलाकात की। इस दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "इस क्वाड समिट में हिस्सा लेते हुए मुझे खुशी हो रही है। क्वाड समूह इंडो-पैसिफिक में शांति, स्थिरता और समृद्धि सुनिश्चित करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। इसमें कोई संदेह नहीं है कि यह इंडो-पैसिफिक व्यापार, इनोवेशन और विकास का इंजन है।"
#WATCH | "Quad will continue to make efforts towards global good, welfare of the people, prosperity and peace": Prime Minister Narendra Modi speaks during Quad meeting in Hiroshima, Japan. https://t.co/ZVO0iKGdff pic.twitter.com/K8r1FnvvrP
— ANI (@ANI) May 20, 2023
पीएम मोदी बोले- क्वाड का मंच वैश्विक भलाई और समृद्धि व शांति की कोशिशें जारी रखेगा
क्वाड की बैठक के दौरान पीएम मोदी ने कहा यह मंच वैश्विक भलाई, लोगों के कल्याण, समृद्धि और शांति की दिशा में प्रयास करना जारी रखेगा। जापान के हिरोशिमा में क्वाड बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "हमें 2024 में भारत में क्वाड शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने में खुशी होगी।" क्वाड की बैठक से पहले क्वाड नेता पीएम नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथनी अल्बानीज और जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने एक तस्वीर के लिए पोज दिया।Hiroshima, Japan | Quad leaders PM Narendra Modi, US President Joe Biden, Australian PM Anthony Albanese and Japanese PM Fumio Kishida pose for a photograph ahead of the Quad meeting. pic.twitter.com/pkWbVS8EyI
— ANI (@ANI) May 20, 2023
ऑस्ट्रेलिया के पीएम अल्बानीज बोले- दोस्तों के बीच आकर खुश हूं
हिरोशिमा में क्वाड देशों की बैठक के दौरान ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने कहा, "मैं फिर से करीबी दोस्तों के बीच आकर खुश हूं। एक खुले, स्थिर, सुरक्षित और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए एक साथ खड़ा होना। एक ऐसा क्षेत्र जहां संप्रभुता का सम्मान किया जाता है और सभी बड़े और छोटे देश क्षेत्रीय संतुलन से लाभान्वित होते हैं।"मेजबान फुमियो किशिद ने कहा- आसियान, दक्षिण एशियाई और प्रशांत क्षेत्र के देशों की अवाज भी हम सुनेंगे
क्वाड देशों की बैठक के दौरान जापानी पीएम फुमियो किशिदा ने कहा हम व्यावहारिक सहयोग में शामिल होने के लिए आसियान, दक्षिण एशिया और प्रशांत क्षेत्र के क्षेत्रीय देशों की आवाज सुनेंगे।अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा- क्वाड ने पिछले दो वर्षों में बहुत प्रगति की है
बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि मुझे लगता है कि लोग अब से 20-30 साल बाद जब क्वाड को देखेंगे तो कहेंगे यह पूरी दुनिया में बदलाव का वाहक है। मेरे विचार में, हमने पिछले दो वर्षों में भारी प्रगति की है।#WATCH | ...I think people will look at this Quad 20-30 years from now and say that change is dynamic not only in the region but the world. In my view, we have made enormous progress in the last two years: US President Joe Biden during the #QUAD meeting in Hiroshima pic.twitter.com/DrwwPwoQal
— ANI (@ANI) May 20, 2023