फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Modi had appealed for food relief to be exempt from WTO guidelines now UN report also mentioned

मोदी इफैक्ट: पीएम की अपील के बाद यूएन की रिपोर्ट में भी जिक्र, डब्ल्यूटीओ की गाइडलाइन में रियायत देने की सिफारिश

Fri, 15 Apr 2022 11:43 PM IST
Jeet Kumar एएनआई, न्यूयॉर्क
एएनआई, न्यूयॉर्क Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 15 Apr 2022 11:43 PM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का वैश्विक असर हुआ है, खाने-पीने से लेकर ऊर्जा जैसी अन्य चीजें भी महंगी हुई हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में तत्काल प्रभाव से खाद्य निर्यात प्रतिबंधों से मानवीय सहायता के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) द्वारा खरीद को छूट देने का आह्वान किया गया है।

विज्ञापन
PM Modi had appealed for food relief to be exempt from WTO guidelines now UN report also mentioned
पीएम मोदी - फोटो : ANI

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूरी दुनिया को खाद्य सामग्री की आपूर्ति के प्रस्ताव के बाद संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में विश्व व्यापार संगठन के नियमों में ढील देने की सिफारिश की गई है। वहीं पीएम मोदी इससे पहले अमरिकी राष्ट्रपति को इस मामले पर जानकारी दे चुके हैं।

विज्ञापन


पीएम मोदी कर चुके हैं आह्वान
गुजरात के अडलाज में श्री अन्नपूर्णाधाम न्यास के छात्रावास एवं शिक्षा परिसर का वीडियो कांफ्रेंस से उद्घाटन और जनसहायक ट्रस्ट के हीरामणि आरोग्यधाम का भूमिपूजन करने के बाद अपने संबोधन में मोदी ने कहा था कि युद्ध (रूस-यूक्रेन) के चलते दुनिया के विभिन्न हिस्सों में खाद्य भंडार कम होता जा रहा है तो भारत खाद्य संकट की समस्या से निपटने मदद के लिए दूसरे देशों को खाद्यान्न भेज सकता है।
विज्ञापन


रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का वैश्विक असर हुआ है, खाने पीने से लेकर ऊर्जा जैसी अन्य चीजें भी महंगी हुई हैं। वहीं संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में तत्काल प्रभाव से खाद्य निर्यात प्रतिबंधों से मानवीय सहायता के लिए विश्व खाद्य कार्यक्रम (डब्ल्यूएफपी) द्वारा खरीद को छूट देने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जून में होने जा रहा विश्व व्यापार संगठन का मंत्रिस्तरीय सम्मेलन
विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) द्वारा अनुमति को लेकर इस साल जून में होने जा रहे मंत्रिस्तरीय सम्मेलन में औपचारिक रूप से घोषणा हो सकती है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट में कहा गया है कि मानवीय सहायता के लिए डब्ल्यूएफपी द्वारा खाद्यान्न खरीद के लिए निर्यात पर प्रतिबंधों में तत्काल ढील दिए जाने की जरूरत है।

जानें क्या कहा था पीएम मोदी ने 
वीडियो कांफ्रेंस के दौरान पीएम मोदी ने कहा था दुनिया आज अनिश्चय की स्थिति का सामना कर रही है क्योंकि जिसे जो चाहिए वह मिल नहीं रहा है। पेट्रोल, तेल, खाद की खरीदी में कठिनाई आ रही है क्योंकि सभी दरवाजे बंद होते जा रहे हैं। इस युद्ध (रूस-यूक्रेन) के बाद हर कोई अपने भंडार को सुरक्षित रखना चाहता है। 


साथ ही कहा था कि दुनिया अब एक नये संकट का सामना कर रही है। दुनिया का खाद्य भंडार खाली होता जा रहा है। मैं अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन से बात कर रहा था। उन्होंने भी यह मुद्दा उठाया। मैंने सुझाव दिया कि यदि डब्ल्यूटीओ अनुमति देता है तो भारत कल से ही दुनिया को खाद्य भंडार की आपूर्ति शुरु करने को तैयार है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed