फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Keir Starmer hails ‘fantastic’ trade deal with India in UK Parliament

UK: पीएम स्टार्मर ने संसद में की भारत के साथ FTA की सराहना, कहा- शानदार व्यापार समझौता; विपक्ष पर साधा निशाना

Wed, 14 May 2025 11:19 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 14 May 2025 11:19 PM IST
सार

UK: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने भारत के साथ हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को ऐतिहासिक और शानदार बताया। उन्होंने कहा कि लेबर सरकार ने यह सौदा पूरा किया, जबकि कंजर्वेटिव पार्टी आठ साल में यह नहीं कर सकी और अब इसे खत्म करना चाहती है।

विज्ञापन
PM Keir Starmer hails ‘fantastic’ trade deal with India in UK Parliament
कीर स्टार्मर - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने बुधवार को संसद में भारत के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) की सराहना की है और उसे शानदार बताया। स्टार्मर ने विपक्षी कंजर्वेटिव पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह इस समझौते समाप्त करना चाहती है। 

विज्ञापन


प्रधानमंत्री स्टार्मर हाउस ऑफ कॉमन्स में साप्ताहिक प्रश्नकाल के दौरान जवाब दे रहे थे। स्टार्मर ने जिक्र करते हुए कहा कि पिछले हफ्ते भारत के साथ एफटीए वार्ता पूरी करने में लेबर पार्टी की कामयाबी मिली, जबकि कंजर्वेटिव पार्टी की सरकार के दौरान पिछले आठ वर्षों में इस समझौते को पूरा नहीं किया जा सकता था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 'पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने में भारत को स्पष्ट बढ़त', न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्टार्मर ने लेबर सरकार में रोजगार और व्यापार के क्षेत्र में लिए गए फैसलों पर विपक्ष की नेता केमी बेडेनोच से बहस की। उन्होंने कहा, पिछले हफ्ते हमने भारत के साथ ऐतिहासिक व्यापार समझौता किया और अमेरिका के साथ एख प्रमुख समझौता किया, जिससे ब्रिटेन में रोजगार की रक्षा हुई, टैरिफ घटाए गए और आर्थिक विकास को बढ़ावा मिला है।  
 
उन्होंने आगे कहा, भारत के साथ शानदार समझौता (एफटीए) किया गया है, जिसमें कारों पर टैरिफ 10 फीसदी तक घटाए गए हैं, व्हिस्की और जिन पर टैरिफ आधे हो गए हैं और हमारी अर्थव्यवस्था में 4.8 अरब पाउंड का योगदान हो रहा है। अब वह (बेडेनोच) क्या कहती हैं, वह इसे खत्म देना चाहती हैं।  

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने बेडेनोच के पिछले हफ्ते दिए बयानों का भी हवाला दिया, जिसमें उन्होंने भारतीय दावों को 'अफवाह' करार दिया था। इन दावों में बताया गया था कि दोगुना योगदान संधि (डीसीसी) पिछली सरकार के साथ वार्ता के दौरान एक महत्वपूर्ण मुद्दा बना था। यह संधि दोनों देशों में काम या कारोबार करने वालों लोगों को राहत देगी। इससे सुनिश्चित किया जाएगा कि उन्हें एक ही कमाई पर दो बार कर (टैक्स) न देना पड़े। 


ये भी पढ़ें: भारत के हमलों में घायल होने वाले दो और पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, पहले किया था 11 के मरने का दावा

स्टार्मर ने कहा, वह पिछले हफ्ते भारत सरकार के दावो अफवाह तक कह गईं थीं। कोई हैरानी की बात नहीं। वह व्यापार सचिव के रूप में बुरी तरह विफल रही थीं। कंजर्वेटिव पार्टी का काम खत्म हो चुका है। वह अंधकार में जा रहे हैं। वह एक मृत पार्टी है। 
 
कंजर्वेटिव पार्टी ने डीसीसी को लेकर सरकार पर हमला किया था। पार्टी ने कहा था कि इससे भारतीय श्रमिकों को पहले तीन वर्षों के लिए टैक्स बचाने का मौका मिलेगा। हालांकि, ब्रिटिश सरकार और भारतीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यह छूट पारस्परिक है, जो ब्रिटिश श्रमिकों को भी भारत में लाभ पहुंचाती है और यह भारत सरकार के साथ पूर्व कंजर्वेटिव सरकार की चर्चा का भी हिस्सा था, जब बेडेनोच व्यापार सचिव थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed