फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   more Pakistani soldiers succumb to injuries ispr

Pakistan: भारत के हमलों में घायल होने वाले दो और पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, पहले किया था 11 के मरने का दावा

Wed, 14 May 2025 07:08 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद। Published by: निर्मल कांत Updated Wed, 14 May 2025 07:08 PM IST
सार

Pakistan: पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा आईएसपीआर ने बुधवार को पुष्टि की कि भारत के हमलों में घायल हुए उसके दो और सैनिकों की मौत हो गई है। इससे पहले उसने दावा किया था कि उसके 11 जवानों की मौत हुई है। 

विज्ञापन
more Pakistani soldiers succumb to injuries ispr
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फ्रीपिक

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत की सैन्य कार्रवाई से हुए भारी नुकसान को छिपाने वाले पाकिस्तान की सच्चाई धीरे-धीरे सामने आने लगी है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को बताया कि भारत के साथ हालिया टकराव में घायल हुए उसके दो और सैनिकों की मौत हो गई है। उसके मुताबिक, मरने वाले पाकिस्तानी सैन्य कर्मियों की संख्या अब 13 हो गई है। 

विज्ञापन


भारत के हमलों में घायल हुए थे दोनों सैनिक : आईएसपीआर
पाकिस्तानी सेना की मीडिया शाखा इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के मुताबिक, ये दोनों  सैनिक भारत के हमलों में घायल हो गए थे और बाद में दम तोड़ दिया। सेना ने अपने बयान में कहा कि मरने वालों में पाकिस्तान के हवलदार मुहम्मद नावेद और पाकिस्तानी वायु सेना के वरिष्ठ तकनीशियन मुहम्मद अयाज शामिल हैं। इससे पहले, मंगलवार को पाकिस्तानी सेना ने जानकारी दी थी कि अब तक 11 सैनिक मारे गए हैं और 78 घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: आकाशतीर बना दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों का काल, दुश्मन की हर हवाई चाल की बेअसर
विज्ञापन
विज्ञापन


पहलगाम हमले के बाद भारतीय सशस्त्र बलों ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई
बता दें कि 22 अप्रैल को दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। इस हमले में 26 निर्दोष लोग मारे गए थे। मृतकों में अधिकांश पर्यटक शामिल थे। बाद में खुफिया एजेंसियों को इस हमले के तार पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठनों और पाकिस्तान से जुड़ते हुए दिखे। इसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। भारत ने पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया। 8, 9 और 10 मई को भारत ने पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों और सैन्य अड्डों को निशाना बनाया। करीब 100 सौ से ज्यादा आतंकी मारे गए। 

भारत की ताबड़तोड़ कार्रवाई से सहमे पाकिस्तान ने भी संघर्षविराम की गुजारिश की और कहा कि आइए शत्रुता को छोड़ देते हैं। इसके बाद दोनों देशों की सेनाओं के बीच संघर्ष विराम पर सहमति बनी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed