{"_id":"6824c19f4d6767ca2508d341","slug":"india-appears-to-have-had-clear-edge-in-targeting-pak-s-military-facilities-nyt-report-2025-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"US: 'पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने में भारत को स्पष्ट बढ़त', न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
US: 'पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने में भारत को स्पष्ट बढ़त', न्यूयॉर्क टाइम्स का दावा
Wed, 14 May 2025 09:45 PM IST
निर्मल कांत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
Published by: निर्मल कांत
Updated Wed, 14 May 2025 09:45 PM IST
सार
US: अमेरिका के एक प्रमुख अखबार ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में हुए संघर्ष में भारत को पाकिस्तान की सैन्य सुविधाओं और हवाई क्षेत्र को निशाना बनाने में स्पष्ट बढ़त मिली। रिपोर्ट में सैटेलाइट तस्वीरों से पुष्टि की गई। इसमें कहा गया कि भारतीय हमलों ने पाकिस्तान की सैन्य सुविधाओं को काफी नुकसान पहुंचाया।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर
- फोटो : पीटीआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाल ही में चार दिन तक चले टकराव के दौरान भारत को पाकिस्तान की सैन्य सुविधाओं और हवाई क्षेत्र को निशाना बनाने में स्पष्ट बढ़त मिली। एक प्रमुख अमेरिकी अखबार ने अपनी रिपोर्ट में सैटेलाइट तस्वीरों का हवाला देते हुए यह जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया, हमलों से पहले और बाद की उच्च-रिजॉल्यूशन वाली सैटेलाइट तस्वीरों से स्पष्ट पता चलता है कि भारतीय हमलों ने से पाकिस्तान की सैन्य सुविधाओं को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया, भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिन सैन्य संघर्ष चला, जो पिछले पचास वर्षों में दोनों परमाणु ताकत वाले देशों के बीच सबसे बड़ा टकराव था। दोनों देशों ने एक-दूसरे की हवाई सुरक्षा को परखने और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने के लिए ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया और भारी नुकसान पहुंचाने का दावा किया। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि सैटेलाइट तस्वीरों से पता चलता है कि हमले भले ही व्यापक थे, लेकिन नुकसान उतना अधिक नहीं था, जितना दावा किया गया था और जो भी नुकसान हुआ, वह ज्यादातर पाकिस्तान की सैन्य सुविधाओं पर भारत द्वारा किया गया प्रतीत होता है।
ये भी पढ़ें: भारत के हमलों में घायल होने वाले दो और पाकिस्तानी सैनिकों की मौत, पहले किया था 11 के मरने का दावा

पाकिस्तान वायु सेना बेस, जैकबाबाद शाहबाज
- फोटो : एएनआई (फाइल)
'अंतिम चरण में रक्षा क्षमताओं पर हमलों में बदल गया था संघर्ष'
रिपोर्ट में कहा गया कि अत्याधुनिक युद्ध के इस दौर में दोनों देशों ने हमले किए, जो सैटेलाइट तस्वीरों से प्रमाणित होता है। ये हमले सटीक तरीके से लक्षित दिखाई देते हैं। इसमें आगे कहा गया, भारत को स्पष्ट बढ़त उस समय मिलती दिखी जब लड़ाई अंतिम चरण में हमलों और ताकत के प्रदर्शन से आगे बढ़कर एक-दूसरे की रक्षा क्षमताओं पर हमलों में बदल गई और भारत ने पाकिस्तान की सैन्य सुविधाओं और हवाई क्षेत्र को सटीक तरीके से निशाना बनाया।

भारत के मिसाइल हमलों में लश्कर-ए-तैयबा के मरकज तैयबा को नुकसान पहुंचा
- फोटो : रॉयटर्स/एएनआई (फाइल)
'परमाणु ठिकाने के नजदीक एयरबेस पर भारतीय सेना ने किए हमले'
भारत के रक्षा अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने पाकिस्तान के कराची बंदरगाह शहर से 100 मील से भी कम दूरी पर स्थित भोलारी एयरबेस पर एक विमान हैंगर पर सटीक हमले किए। रिपोर्ट में कहा गया, वीडियो में स्पष्ट रूप से एक हैंगर जैसा दिखने वाली संरचना को नुकसान पहुंचा है। इसके अलावा, पाकिस्तानी सेना के मुख्यालय और देश के प्रधानमंत्री के कार्यालय से लगभग 15 मील की दूरी पर स्थित नूर खान एयरबेस पर भी किए। यह पाकिस्तान के परमाणु शस्त्रागार की निगरानी और सुरक्षा करने वाली इकाई के भी नजदीक है। शायद भारत की ओर से निशाना बनाया गया यह सबसे संवेदनशील सैन्य लक्ष्य था।
ये भी पढ़ें: आकाशतीर बना दुश्मन के ड्रोन और मिसाइलों का काल, दुश्मन की हर हवाई चाल की बेअसर

भोलारी एयरबेस
- फोटो : एएनआई (फाइल)
भारतीय सेना ने कहा कि उसने पाकिस्तान के कुछ प्रमुख एयरबेस के रनवे और अन्य सुविधाओं को खासतौर से निशाना बनाया और सैटेलाइट तस्वीरों से इस नुकसान को दिखाया। रिपोर्ट में यह भी जिक्र किया गया है कि 10 मई को पाकिस्तान ने रहीम यार खान एयरबेस के लिए एक नोटिस जारी किया, जिसमें कहा गया कि रनवे अब सक्रिय नहीं है।
सक्कुर एयरबेस
- फोटो : एएनआई (फाइल)
'पाकिस्तान के दावे का प्रमाण नहीं दिखता'
भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत स्थित सरगोधा एयरबेस पर उसने रनवे के दो हिस्सों को निशाना बनाने के लिए सटीक हथियारों का उपयोग किया था। रिपोर्ट में कहा गया, पाकिस्तान की ओर से जिन स्थानों पर हमले का दावा किया गया है, उसकी सैटेलाइट तस्वीरें सीमित मात्रा में हैं और अब तक पाकिस्तान के हमलों से कोई स्पष्ट नुकसान नहीं दिखता, यहां तकि उन एयरबेस पर भी कोई नुकसान नहीं दिखता, जहां कुछ सैन्य कार्रवाई के प्रमाण थे। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया, पाकिस्तानी अधिकारियों ने दावा किया कि उसकी सेना ने भारत के उधमपुर एयरबेस को नष्ट कर दिया। 12 मई की एक तस्वीर में (उधमपुर एयरबेस) में कोई नुकसान नहीं दिखाई देता।

भारत के मिसाइल हमलों में जैश-ए-मोहम्मद का ऑपरेशनल मुख्यालय क्षतिग्रस्त
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
भारतीय बलों ने रडार साइट को बनाया निशाना
भारत ने 7 मई को 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए, जो 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में थे, जिसमें 26 लोग मारे गए थे। भारत की कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य अड्डों पर हमला करने की कोशिश की। भारतीय सशस्त्र बलों ने पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर जोरदार पलटवार किया, जिसमें रफीकी, मुरीदके, चकलाला, रहीम यार खान, सक्कुर और चुनियान शामिल थे। पासरूर और सियालकोट विमानन अड्डों पर स्थित रडार साइट को भी गोला-बारूद का इस्तेमाल करके निशाना बनाया गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को संघर्ष समाप्त करने पर सहमति बनी। इसके बाद से दोनों देश संघर्ष विराम समझौते का पालन कर रहे हैं।
संबंधित वीडियो-