{"_id":"6078b5898ebc3ece7a7840e6","slug":"pm-johnson-will-visit-to-india-for-finalise-roadmap-2030","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंदन : बोरिस जॉनसन के भारत दौरे पर दोनों देशों के बीच ‘2030 रूपरेखा’ पर लगेगी मुहर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
लंदन : बोरिस जॉनसन के भारत दौरे पर दोनों देशों के बीच ‘2030 रूपरेखा’ पर लगेगी मुहर
Fri, 16 Apr 2021 03:22 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, लंदन।
एजेंसी, लंदन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 16 Apr 2021 03:22 AM IST
सार
- भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : twitter.com/BorisJohnson
विस्तार
कोरोना महामारी की वजह से गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत का दौरा रद्द होने के बाद अब ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन 25 अप्रैल को भारत के संक्षिप्त दौरे पर आएंगे।
विज्ञापन
इस दौरान भारत-ब्रिटेन संबंधों को नई ऊंचाई देने के मकसद से व्यापार, निवेश, रक्षा और जलवायु परिवर्तन सहित विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के लिए तैयार महत्वाकांक्षी 2030 रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा। भारतीय उच्चायोग ने बृहस्पतिवार को इसकी पुष्टि की।
विज्ञापन
इससे पहले डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा था कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री का दौरा भारत में कोरोना महामारी के मद्देनजर संक्षिप्त किया गया है। भारतीय उच्चायोग ने कहा कि प्रधानमंत्री जॉनसन के दौरे से दोनों देशों के बीच रक्षा, निवेश सहित विभिन्न क्षेत्रों में आपसी संबंध मजबूत होंगे।
विज्ञापन
उच्चायोग ने कहा है कि भारत और ब्रिटेन 2030 रूपरेखा पर सहमति को तैयार हैं। इससे दोनों देशों के परस्पर संबंधों में को नई ऊंचाई मिलेगी।