फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Johnson former adviser Dominic Cummings blasts UK COVID plan

महामारी: पीएम बोरिस जॉनसन के पूर्व सलाहकार ने यूके की कोविड योजना की धज्जियां उड़ाईं

Mon, 24 May 2021 07:16 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 May 2021 07:16 AM IST
सार

कोरोनोवायरस महामारी से निपटने के लिए ब्रिटेन की शुरुआती योजना के फैसले गलत थे और भनायक थे। साथ ही कहा कि सरकार ने लॉकडाउन लगाया था, जिसे टाला जा सकता था। 

विज्ञापन
PM Johnson former adviser Dominic Cummings blasts UK COVID plan
सांकेतिक तस्वीर.... - फोटो : social media

विस्तार

दुनियाभर में कोरोना वायरस आज भी खूब तबाही मचा रहा है। कोरोना के शुरुआती दौर में ब्रिटेन में काफी केस आए और मौतें दर्ज कीं। वहीं अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के पूर्व शीर्ष सलाहकार ने अपने देश की कोरोना योजना पर सवाल खड़े किए हैं।

विज्ञापन


कमिंग्स ने शनिवार को ट्विटर पर लिखा कि अगर हमारे पास सही तैयारी के साथ सक्षम लोग होते, तो हम शायद पहले लॉकडाउन लगाने से बच सकते। निश्चित रूप से लॉकडाउन 2 और 3 की कोई आवश्यकता नहीं होती। आगे ट्वीट में कहा कि देरी से लिए गए निर्णयों ने सब खराब कर दिया। कमिंग्स ने ट्विटर पर लिखा कि हमारी मूल योजना गलत थी।
विज्ञापन


बता दें कि डोमिनिक कमिंग्स को पिछले साल के अंत में बर्खास्त कर दिया गया था। अब उन्होंने महामारी को कुछ ही दिन पहले ट्वीट्स की एक श्रृंखला में अपनी टिप्पणी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


डोमिनिक कमिंग्स, जिन्हें पिछले साल के अंत में बर्खास्त कर दिया गया था, ने सरकार द्वारा महामारी से निपटने के बारे में संसद सदस्यों को सबूत देने के कुछ ही दिन पहले ट्वीट्स की एक श्रृंखला में अपनी टिप्पणी की।


कमिंग्स ब्रेक्सिट पर जॉनसन के सबसे प्रभावशाली सलाहकार थे और उन्होंने 2019 के सफल चुनाव अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वह यूरोपीय संघ छोड़ने के ब्रिटेन के अभियान के सूत्रधार भी थे। लेकिन फिलहाल वह अपनी ट्वीट पर की गई टिप्पणी को लेकर चर्चा में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed