फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Imran Khan blames India for the blast in Lahore

पाकिस्तान का आरोप: हाफिज सईद के घर के बाहर धमाके में रॉ का हाथ, वैश्विक समुदाय से लगाई कार्रवाई की गुहार

Mon, 05 Jul 2021 12:10 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 05 Jul 2021 12:10 AM IST
सार

पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुईद यूसुफ ने रविवार को आरोप लगाया कि हाफिज सईद के घर के बाहर हुए बम विस्फोट के पीछे भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च ऐंड अनैलेसिस विंग) का हाथ है।

विज्ञापन
PM Imran Khan blames India for the blast in Lahore
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के रिश्तों में जमी बर्फ फिलहाल पिघलती नजर नहीं आ रही है। पाकिस्तान के हुक्मरान अपनी घरेलू राजनीति बचाने के लिए भारत के खिलाफ लगातार बयानबाजी करते रहते हैं। अब पाकिस्तान ने लाहौर में आतंंकी सरगना हाफिज सईद के घर के बाहर हुए बम विस्फोट कराने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मुईद यूसुफ ने रविवार को आरोप लगाया कि  मुंबई आतंकी हमलों का मास्टरमाइंड और प्रतिबंधित जमात-उद-दावा के सरगना हाफिज सईद के घर के बाहर हुए  बम विस्फोट के पीछे एक भारतीय नागरिक का हाथ था। उन्होंने कहा कि यह विस्फोट भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (रिसर्च ऐंड अनैलेसिस विंग) ने कराया है।
विज्ञापन


पंजाब पुलिस प्रमुख और सूचना मंत्री फवाद चौधरी के साथ मीडिया को संबोधित करते हुए यूसुफ ने दावा किया कि हाफिज सईद के घर के बाहर हुए हमले का मास्टरमाइंड एक भारतीय नागरिक है, जिसका संबंध वहां की खुफिया एजेंसी रॉ से है। यूसुफ ने कहा कि इन आतंकवादियों के पास से बरामद किए गए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, फोरेंसिक विश्लेषण के जरिए हमने मुख्य मास्टरमाइंड और इस आतंकवादी हमले के संचालकों की पहचान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकवाद फैलाने के लिए मशहूर पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार यूसुफ ने कहा, ''आईजी ने कहा कि हमारे पास विदेशी खुफिया एजेंसी की खुफिया जानकारी है। इसलिए आज मैं बिना किसी संदेह के कहना चाहता हूं कि इस पूरे हमले की (परिस्थितियां) भारत प्रायोजित आतंकवाद को जन्म देती हैं।''

वैश्विक समुदाय से भारत के खिलाफ कार्रवाई की लगाई गुहार
पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने आरोप लगाया है कि लाहौर के जौहर टाउन में आतंकी सरगना हाफिज सईद के घर के बाहर धमाके के पीछे मास्टरमाइंड एक भारतीय नागरिक है। खान ने ट्वीट किया है, 'मैंने अपनी टीम को निर्देश दिया था कि देश को जौहर टाउन की जांच जुड़ी जानकारी बताई जाए।' साथ ही इमरान खान ने भारत के खिलाफ कार्रवाई के लिए वैश्विक समुदाय से गुहार लगाई है। हालांकि, इन आरोपों पर भारत की ओर से अभी कुछ नहीं कहा गया है। 



एफएटीएफ की ग्रे सूची में शामिल है पाकिस्तान
बता दें कि दुनिया भर में आतंकी गतिविधियों पर नजर रखने वाली संस्था फाइनेशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) ने पाकिस्तान को आतंकी गतिविधियों में शामिल होने और आतंकवादियों पर कार्रवाई न करने के चलते  ग्रे लिस्ट में ही रखा जाएगा। इससे पाकिस्तान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ऐसे में अपनी छवि सुधारने के लिए पाकिस्तान भारत पर आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने का आरोप लगा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed