फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Carney ready to reach Parliament, Liberal Party announces - will contest general elections from Nepean

Canada: संसद में पहुंचने के लिए तैयार पीएम कार्नी, लिबरल पार्टी का एलान- नेपियन क्षेत्र से लड़ेंगे आम चुनाव

Sun, 23 Mar 2025 09:32 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: बशु जैन Updated Sun, 23 Mar 2025 09:32 AM IST
सार

कनाडा में 28 अप्रैल को मतदान होना है। इस बार कनाडा चुनाव में व्यापार युद्ध और डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा को अपना राज्य बनाने के मुद्दे अहम होंगे। लिबरल पार्टी ने कहा कि कार्नी ओटावा के उपनगरीय क्षेत्र नेपियन से चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
PM Carney ready to reach Parliament, Liberal Party announces - will contest general elections from Nepean
कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पहली बार संसद में पहुंचने के लिए तैयारी शुरू कर दी है। शनिवार को लिबरल पार्टी ने एलान किया कि कार्नी ओटावा क्षेत्र के एक जिले से चुनाव लड़ेंगे। 

विज्ञापन


कनाडा में 28 अप्रैल को मतदान होना है। इस बार कनाडा चुनाव में व्यापार युद्ध और डोनाल्ड ट्रंप के कनाडा को अपना राज्य बनाने के मुद्दे अहम होंगे। लिबरल पार्टी ने कहा कि कार्नी ओटावा के उपनगरीय क्षेत्र नेपियन से चुनाव लड़ेंगे। कार्नी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि ओटावा में उन्होंने अपने परिवार का पालन-पोषण किया और अपना करियर सार्वजनिक सेवा के लिए समर्पित किया। उन्होंने पहले कनाडा के केंद्रीय बैंक के प्रमुख और उससे पहले इसके डिप्टी के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन


कनाडा के हाउस ऑफ कॉमन्स में 343 सीटों के लिए चुनाव अभियान 37 दिनों तक चलेगा। कार्नी ने 14 मार्च को कहा था कि संकट के समय में सरकार को एक मजबूत और स्पष्ट जनादेश की आवश्यकता है। सीबीसी के पोल ट्रैकर के अनुसार, आम चुनाव में वर्तमान पीएम मार्क कार्नी दोबारा सत्ता में लौट सकते हैं। उनके नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी 37.7 प्रतिशत के साथ आगे चल रही है, जबकि कंजर्वेटिव 37.4 फीसदी समर्थन के साथ उनसे पीछे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कनाडा के नए पीएम के रूप में मार्क कार्नी ने ली शपथ; ट्रूडो की ली जगह, सामने हैं ये चुनौतियां

कार्नी ने 14 मार्च को कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने तब देश की बागडोर संभाली जब कनाडा कई मोर्चों पर संकटों का सामना कर रहा था। प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में कार्नी ने कहा था कि हम एक ऐसी सरकार बना रहे हैं जो इस समय की चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने बिना अमेरिका का नाम लिए अपने इरादे साफ कर दिए थे। 


उन्होंने कहा था कि कनाडाई लोग कार्रवाई की उम्मीद करते हैं और उनकी टीम यही करेगी। उन्होंने कहा था कि अभी, हम एक ऐसी सरकार बना रहे हैं जो हमारे देश की सबसे ज्यादा जरूरतें पूरी करेगी। हम इस संकट के दौरान कनाडाई लोगों की रक्षा करेंगे और भविष्य के लिए एक मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण करेंगे। उन्होंने कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने के ट्रम्प के बार-बार सुझाव को भी खारिज कर दिया था।  

ये भी पढ़ें: कनाडा में 23 मार्च को संसद भंग कर चुनाव की घोषणा करेंगे कार्नी? 28 अप्रैल या 4 मई को मतदान की संभावना

पोलीवरे हैं कंजर्वेटिव से प्रमुख चेहरा
जब तक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कनाडा पर टैरिफ नहीं लगाने का एलान किया था कि तब तक विपक्षी कंजर्वेटिवों को उम्मीद थी कि वह आम चुनाव में ट्रुडो को मात दे देंगे। कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पियरे पोलीवरे प्रमुख चेहरा हैं। वे कनाडा के संघीय चुनाव में भारी जीत की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन ट्रंप की व्यापार और विलय की धमकियों ने उन्हें पटरी से उतार दिया। पोलीवरे एक पेशेवर राजनीतिज्ञ हैं। वे कहते हैं कि वे कनाडा को सबसे पहले रखेंगे। उनकी पार्टी ने घोषणा की है कि वह अपने अभियान बसों और विमानों में मीडिया को अनुमति नहीं देगी। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed