फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Canadian Prime Minister Mark Carney to call for snap elections this Sunday

Canada: कनाडा में 23 मार्च को संसद भंग कर चुनाव की घोषणा करेंगे कार्नी? 28 अप्रैल या 4 मई को मतदान की संभावना

Fri, 21 Mar 2025 03:56 PM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ओटावा Published by: शिव शुक्ला Updated Fri, 21 Mar 2025 03:56 PM IST
सार

पीएम बनने के बाद लिबरल पार्टी की कमान संभाल चुके कार्नी चुनाव की घोषणा कब करते हैं, इस पर सबकी नजरें हैं, क्योंकि पड़ोसी देश अमेरिका के साथ कनाडा के रिश्तों में तनाव पर लगातार सुर्खियों में है।

विज्ञापन
Canadian Prime Minister Mark Carney to call for snap elections this Sunday
कनाडा के नए प्रधानमंत्री मार्क कार्नी - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कनाडा में मार्क कार्नी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अब देश में आम चुनाव की तैयारियां कराई जा रही हैं। दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री कार्नी इस रविवार को संसद भंग करने और देश में आम चुनाव कराने के लिए गवर्नर जनरल मैरी साइमन से अनुरोध कर सकते हैं। बता दें कि बीते 14 मार्च को कार्नी ने पूर्व पीएम जस्टिन ट्रूडो की जगह प्रधानमंत्री पद संभाला था। 

विज्ञापन


पीएम कार्नी पर सबकी नजरें
पीएम बनने के बाद लिबरल पार्टी की कमान संभाल चुके कार्नी चुनाव की घोषणा कब करते हैं, इस पर सबकी नजरें हैं, क्योंकि पड़ोसी देश अमेरिका के साथ कनाडा के रिश्तों में तनाव पर लगातार सुर्खियों में है। गौरतलब है कि कनाडा में समयपूर्व चुनाव होना तय है और अमेरिका के साथ तल्ख रिश्तों को देखते हुए कनाडा की सरकार मजबूत जनादेश की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


इतने दिन चलेगा चुनावी अभियान
मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से दावा किया गया है कि अगर कार्नी रविवार को ऐसा करते हैं तो चुनाव 28 अप्रैल या 4 मई को हो सकता है। ऐसे में चुनाव अभियान 36 से 50 दिनों तक चल सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आम चुनावों के वक्त को लेकर क्या बोले कार्नी
जब मार्क कार्नी से आम चुनाव के समय के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि इस बारे में वे सबसे पहले जनरल मैरी साइमन से बात करेंगे। उन्बोंने कहा कि वर्तमान में जबकि कनाडा कई समस्याओं से जूझ रहा है ऐसे में सरकार को एक मजबूत और स्पष्ट जनादेश की आवश्यकता है। हम देश के लिए एक सकारात्मक दृष्टिकोण, कार्रवाई पेश कर रहे हैं। 

चुनाव के समय के बारे में पूछे जाने पर कार्नी ने संवाददाताओं से कहा कि गवर्नर जनरल मैरी साइमन सबसे पहले इस बारे में जानेंगी।

इसे भी पढ़ें- विवाद के बीच कनाडा में 'संप्रभुता' पर जोर: ऑस्ट्रेलिया से अरबों की रडार डील, आर्कटिक में सैन्य अभियान विस्तार


ये कह रहे हैं पोल सर्वे
सीबीसी के पोल ट्रैकर के अनुसार, आम चुनाव होने की दशा में वर्तमान पीएम मार्क कार्नी दोबारा सत्ता में लौट सकते हैं। उनके नेतृत्व वाली लिबरल पार्टी 37.7 प्रतिशत के साथ आगे चल रही है, जबकि कंजर्वेटिव 37.4 फीसदी समर्थन के साथ उनसे पीछे हैं। 

कार्नी ने 14 मार्च को कनाडा के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। उन्होंने तब देश की बागडोर संभाली जब कनाडा कई मोर्चों पर संकटों का सामना कर रहा था। प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद अपनी पहली टिप्पणी में, कार्नी ने कहा था कि आज, हम एक ऐसी सरकार बना रहे हैं जो इस समय की चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने बिना अमेरिका का नाम लिए अपने इरादे साफ कर दिए थे। उन्होंने कहा था कि कनाडाई लोग कार्रवाई की उम्मीद करते हैं और उनकी टीम यही करेगी। उन्होंने कहा था कि अभी, हम एक ऐसी सरकार बना रहे हैं जो हमारे देश की सबसे ज्यादा जरूरतें पूरी करेगी। हम इस संकट के दौरान कनाडाई लोगों की रक्षा करेंगे और भविष्य के लिए एक मजबूत अर्थव्यवस्था का निर्माण करेंगे। उन्होंने कनाडा को 51वां अमेरिकी राज्य बनाने के ट्रम्प के बार-बार सुझाव को भी खारिज कर दिया था।  

इसे भी पढ़ें- Canada: कार्नी के मंत्रिमंडल में भारतीय मूल के दो मंत्री, दिल्ली में जन्मीं खेड़ा स्वास्थ्य मंत्री बनीं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed