फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   PM Boris Johnson isolates himself after meeting with Member of Parliament

पीएम बोरिस जॉनसन ने संसद सदस्य के साथ बैठक के बाद खुद को किया आइसोलेट

Mon, 16 Nov 2020 07:28 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, लंदन
पीटीआई, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 16 Nov 2020 07:28 AM IST
विज्ञापन
PM Boris Johnson isolates himself after meeting with Member of Parliament
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : PTI

यूनाइटेड किंगडम के पीएम बोरिस जॉनसन संसद सदस्य के साथ बैठक के बाद एकांतवास हो गए हैं। उनका ट्वीट कर बताया कि कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद से अब उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया। उन्होंने इसकी जानकारी ट्वीटर पर शेयर की, कहा कि अब उन्होंने स्वयं को सभी से अलग कर लिया है। 

विज्ञापन

प्रधानमंत्री जॉनसन के प्रवक्ता ने रविवार को कहा, जॉनसन को राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा (एनएचएस) टेस्ट और ट्रेस द्वारा सूचित किया गया था कि वह किसी ऐसे व्यक्ति के संपर्क में आए हैं कोरोना पॉजिटिव पाया गया है ऐसे में अब उन्हें कोरोना से संक्रमित हुए व्यक्तियों से अलग रहना चाहिए। अब प्रधानमंत्री नियमों का पालन करेंगे और आइसेलेट रहेंगे। प्रवक्ता ने आगे कहा कि पीएम जॉनसन डाउनिंग स्ट्रीट से ही काम करेंगे, जिसमें कोरोनो वायरस महामारी के लिए सरकार की प्रतिक्रिया शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता ने बताया कि पीएम अच्छी तरह से हैं और कोविड -19 के उनमें कोई लक्षण नहीं हैं। जॉनसन ने कोविड-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है,  इससे पहले अप्रैल, 2020 में लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में उचित देखभाल में तीन रातें भी बिताईं थी। एनएचएस टेस्ट और ट्रेस नियमों के अनुसार, उनका आइसोलेशन 10 दिनों के लिए चलना चाहिए और 26 नवंबर को समाप्त होना चाहिए।

 

जॉनसन ने गुरुवार सुबह डाउनिंग स्ट्रीट में अपने कार्यालय में कुछ सांसदों के साथ 35 मिनट तक बैठक की थी, जिसमें ली एंडरसन, इंग्लैंड के ईस्ट मिडलैंड्स, एशफील्ड के सांसद भी शामिल थे।


 

ली एंडरसन ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट शेयर कर बताया था कि वह कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे जिसके बाद उन्होंने अपने आप को आइसोलेट किया था। शुक्रवार को मेरी पत्नी को सिरदर्द था। मुझे कोई खांसी या बुखार नहीं था। लेकिन मैं अपने आप को ठीक महसूस नहीं कर रहा था। हम दोनों का शनिवार को परीक्षण हुआ और रविवार सुबह परिणाम आया। अब हम दोनों अच्छा महसूस कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed