{"_id":"67c181061d63dfd3500407a8","slug":"plane-carrying-nepal-s-foreign-minister-deuba-diverted-to-kolkata-due-to-bad-weather-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nepal: नेपाल के विदेश मंत्री का विमान कोलकाता डायवर्ट, खराब मौसम की वजह से काठमांडू में नहीं हो सकी लैंडिंग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Nepal: नेपाल के विदेश मंत्री का विमान कोलकाता डायवर्ट, खराब मौसम की वजह से काठमांडू में नहीं हो सकी लैंडिंग
Fri, 28 Feb 2025 02:55 PM IST
अभिषेक दीक्षित
पीटीआई, काठमांडू
पीटीआई, काठमांडू
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 28 Feb 2025 02:55 PM IST
सार
त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सूत्रों के मुताबिक, दोहा से कतर एयरवेज का विमान खराब मौसम के बीच कोलकाता में उतरा। पश्चिमी निम्न दबाव की वजह से शुक्रवार सुबह काठमांडू घाटी में हल्की बारिश हुई, जिससे दृश्यता कम हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
नेपाल के विदेश मंत्री आरजू राणा देउबा को लेकर काठमांडू जा रहा कतर एयरवेज का विमान शुक्रवार को कोलकाता की ओर मोड़ना पड़ा। खराब मौसम के कारण त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उसकी लैंडिंग नहीं हो सकी। हवाई अड्डे पर उतरने में नाकाम रहने के बाद विमान को कोलकाता डायवर्ट कर दिया गया। 63 वर्षीय देउबा जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र की बैठक में भाग लेने के बाद नियमित उड़ान से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के सूत्रों के मुताबिक, दोहा से कतर एयरवेज का विमान खराब मौसम के बीच कोलकाता में उतरा। पश्चिमी निम्न दबाव की वजह से शुक्रवार सुबह काठमांडू घाटी में हल्की बारिश हुई, जिससे दृश्यता कम हो गई।
विज्ञापन
हवाई अड्डे के एक कर्मचारी ने कहा कि कोलकाता डायवर्ट किया गया कतर एयरवेज का विमान मौसम सामान्य होने पर नेपाल वापस लौटेगा। देउबा को छोड़कर विमान में यात्रियों की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन