फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pilot dies after falling from plane's bathroom, co-pilot makes emergency landing at Panama airport

LATAM Airlines: विमान के बाथरूम से गिरने से पायलट की मौत, सह-पायलट ने पनामा एयरपोर्ट पर कराई आपात लैंडिंग

Thu, 17 Aug 2023 01:44 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पनामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पनामा Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 17 Aug 2023 01:44 PM IST
सार

मरने वाले पायलट की पहचान कैप्टन इवान अंडॉर के तौर पर की गई है, जो LATAM एयरलाइंस के विमान के उड़ान भरने से तीन घंटे पहले अस्वस्थ्य महसूस कर रहा था।

विज्ञापन
Pilot dies after falling from plane's bathroom, co-pilot makes emergency landing at Panama airport
Captain Ivan Andaur - फोटो : Social Media

विस्तार

मियामी से चिली 271 यात्रियों को ले जा रही एक वाणिज्यिक उड़ान के बाथरूम में गिरकर पायलट की मौत हो गई। इस घटना के बाद मंगलवार की रात पनामा में  विमान की आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी। इस विमान की आपातकालीन लैंडिंग को सह पायलट ने अंजाम दिया। सूत्रों की जानकारी के अनुसार पायलट की मौत कार्डियक अरेस्ट की वजह से हुई है।
विज्ञापन


मरने वाले पायलट की पहचान कैप्टन इवान अंडॉर के तौर पर की गई है, जो LATAM एयरलाइंस के विमान के उड़ान भरने से तीन घंटे पहले अस्वस्थ्य महसूस कर रहा था। हालांकि, घटना के बाद विमान में मौजूद क्रू ने उन्हें आपातकालीन उपचार देने की कोशिश की थी, लेकिन वह उन्हें बचा नहीं पाए। 
विज्ञापन


विमान पनामा सिटी के टोक्यूमेन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करते ही वहां मौजूद चिकित्सा विशेषज्ञ उनका इलाज करने पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पायलट अंडॉर के पास 25 साल का अनुभव था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को एयरलाइन की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया, 'उड़ान संख्या LA505 जो मियामी से सनटियागो जा रहा था, लेकिन मेडिकल इमरजेंसी के कारण पनामा के टोक्यूमेन अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट पर लैंड करना पड़ा। हालांकि, जब विमान की लैंडिंग के तुरंत बाद ही पायलट को मेडिकल उपचार दिया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।' 


उन्होंने आगे कहा, 'जो भी हुआ उसे सुनकर हम हैरान हैं। हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ है। हम उनके 25 साल के योगदान को हमेशा याद रखेंगे। उड़ान के दौरान पायलट को बचाने के लिए सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल पनाए गए।' इस हादसे के बाद विमान मंगलवार को पनामा सिटी से रवाना हुई और चिली की ओर अपनी उड़ान भरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed