फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Person arrested after found on 'elevated surface' inside Trump Tower in New York News In Hindi

Trump Tower: ट्रंप टॉवर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, इमारत की ऊंची जगह पर चढ़ा युवक; पुलिस ने किया गिरफ्तार

Tue, 22 Apr 2025 07:45 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 22 Apr 2025 07:45 AM IST
सार

न्यूयॉर्क सिटी के मशहूर ट्रंप टॉवर में एक युवक के इमारत की सबसे ऊंची जगह पर जाने से हड़कंप मच गया। हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को सुरक्षित इमारत से नीचे उतारकर हिरासत में ले लिया है। दूसरी ओर अमेरिका में जारी वीजा विवाद के बीच एक संघीय अदालत ने दो अंतरराष्ट्रीय छात्रों को राहत दी है। साथ ही उन्हें देश से निकालने पर भी रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Person arrested after found on 'elevated surface' inside Trump Tower in New York News In Hindi
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : पीटीआई

विस्तार

अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार को न्यूयॉर्क सिटी के मशहूर ट्रंप टॉवर में एक व्यक्ति के सबसे ऊंची जगह पर चढ़ने की घटना सामने आई। पुलिस ने बताया कि यह व्यक्ति मानसिक रूप से अस्थिर लग रहा था और उसे इमारत के अंदर एक ऊंची सतह पर देखा गया। सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और उसे सुरक्षित हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन

बता दें कि इस इमारत में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पेंटहाउस है। न्यूयॉर्क की सबसे उंची इमारतों में एक ट्रंप टॉवर की ये घटना शाम करीब 4:30 बजे की है। इस इमारत में निजी अपार्टमेंट, रेस्टोरेंट, दुकानें और एक ऊंचा सार्वजनिक एट्रियम है, जो आम लोगों और पर्यटकों के लिए खुला रहता है। 

विज्ञापन

व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा गया
घटनास्थल पर मौजूद कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो साझा किया, जिसमें देखा गया कि सुरक्षा कर्मी एट्रियम से लोगों को बाहर निकाल रहे हैं। पुलिस और NYPD की इमरजेंसी सर्विस यूनिट के अधिकारी हेलमेट और सुरक्षा उपकरण पहनकर मौके पर पहुंचे और व्यक्ति को सुरक्षित नीचे उतारा। फिलहाल उस पर कौन-कौन से आरोप लगेंगे, यह साफ नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Harpreet Singh: 'न्याय होगा', अमेरिका में आतंकी हरप्रीत सिंह की गिरफ्तारी पर बोले एफबीआई निदेशक काश पटेल

Person arrested after found on 'elevated surface' inside Trump Tower in New York News In Hindi
कोर्ट का फैसला - फोटो : अमर उजाला

अमेरिकी में दो अंतरराष्ट्रीय छात्रों का वीजा बहाल, देश से निकालने पर रोक
दूसरी ओर वीजा के मामले में जारी विवाद के बीच अमेरिका में पढ़ रहे दो अंतरराष्ट्रीय छात्रों को राहत मिली है। ओरेगन के एक संघीय न्यायाधीश ने सोमवार को अमेरिकी सरकार को इन छात्रों का वीजा दोबारा बहाल करने का आदेश दिया और फिलहाल उन्हें देश से बाहर निकालने पर भी रोक लगा दी है। यह आदेश ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी और ओरेगन यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे दो छात्रों द्वारा दायर मुकदमों के बाद आया। इन छात्रों के वीजा हाल ही में बिना किसी चेतावनी के रद्द कर दिए गए थे।

बता दें कि यह मामला 32 वर्षीय मैक्सिकन नागरिक आरोन ऑर्टेगा गोंजालेज और 29 वर्षीय ब्रिटिश छात्रा (जिनकी पहचान "जेन डो" के नाम से की गई है) से जुड़ा है। एक छात्र ओरेगन स्टेट यूनिवर्सिटी में डॉक्टरेट कर रहा है और दूसरा ओरेगन यूनिवर्सिटी में दो मास्टर डिग्रियों की पढ़ाई कर रहा है।

ये भी पढ़ें:- US: डोनाल्ड ट्रंप की बढ़ीं मुश्किलें, फंडिंग रोकने की धमकी पर हार्वर्ड यूनिवर्सिटी ने दायर किया मुकदमा

जज ने आईसीई से पूछे तीखे सवाल
मामले में यूएस डिस्ट्रिक्ट जज माइकल मैकशेन ने मामले की सुनवाई करते हुए सरकारी वकीलों से पूछा कि आखिर वीजा रद्द करते समय कौन से नियमों का पालन किया गया। उन्होंने इमिग्रेशन एजेंसी (आईसीई) से सवाल किया, यह तय करने के लिए कौन-से नियम हैं कि कब कोई कार्रवाई उचित है और कब नहीं?

सुनवाई के दौरान सरकार की ओर से वकील पैट्रिक कोंटी ने कहा कि उनके पास सभी दस्तावेज और जानकारी इकट्ठा करने का पूरा समय नहीं था। साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि छात्रों को अब तक कोई स्थायी नुकसान नहीं हुआ है क्योंकि अंतिम फैसला अब तक नहीं आया है।

अमेरिका में वीजा को लेकर संघर्ष करते छात्र
गौरतलब है कि इन दिनों अमेरिका में वीजा को लेकर अंतरराष्ट्रीय छात्रों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पूरे अमेरिका भर में 1,000 से ज्यादा छात्रों को ऐसी ही स्थिति का सामना करना पड़ा है, जिनका वीजा अचानक खत्म कर दिया गया। कई छात्रों ने अलग-अलग राज्यों में मुकदमे दायर किए हैं और कई जगहों पर जजों ने ऐसे छात्रों को अस्थायी राहत दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed