{"_id":"5cca981abdec22076759dc15","slug":"people-slams-on-pakistan-airlines-over-breakfast-advertisement","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तानी एयरलाइन पर जमकर भड़के लोग, कहा- 'अंडा पराठा चाहिए'","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तानी एयरलाइन पर जमकर भड़के लोग, कहा- 'अंडा पराठा चाहिए'
Thu, 02 May 2019 12:48 PM IST
Shilpa Thakur
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Thu, 02 May 2019 12:48 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
पाकिस्तानी एयरालइन ने यात्रियों के नाश्ते को लेकर ऐसा विज्ञापन निकाला है, जिसे देखते ही लोगों ने एयरलाइन को जमकर लताड़ा। दरअसल पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय एयरलाइन (पीआईए) ने हाल ही में एक विज्ञापन जारी किया है। जिसपर चीज आमलेट, सॉसेज और बींस की तस्वीर छपी है। साथ ही लिखा है कि एयरलाइन नाश्ते में 'घर का खाना उपलब्ध कराएगी'।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पीआईए ने ट्वीट कर कहा है, "जब आप उसे याद करना शुरू करें, हम आपको घर का स्वाद उपलब्ध कराएंगे! थोड़ा नमक और काली मिर्च का छिड़काव। शानदार सुबह के स्वागत के लिए स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराएंगे।"
एयरलाइन के ट्वीट किए जाने के बाद से ही लोगों ने कहा कि ये खाना बिलकुल भी पाकिस्तानी नहीं है। लोगों ने एयरलाइन को कहा है, कौन ये कह रहा है कि सॉसेज और बींस पाकिस्तान का पारंपरिक खाना है। 'आप लोगों को कुछ सांस्कृतिक प्रशिक्षण की आवश्यकता है।'
एयरलाइन को लोगों ने कहा है कि खाने में 'अंडा पराठा' चाहिए। वहीं एक अन्य यूजर का कहना है कि ये खाना ब्रिटिश अधिक है। हलवा पूरी नहीं? लोगों ने इसे अंग्रेजों का नाश्ता बताया है।