{"_id":"5e0fd1a08ebc3e87f93a04e1","slug":"people-said-to-australian-pm-scott-morrison-you-will-not-get-a-single-vote-from-here","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई पीएम को लोगों ने कहा, आपको यहां से एक भी वोट नहीं मिलेगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ऑस्ट्रेलियाई पीएम को लोगों ने कहा, आपको यहां से एक भी वोट नहीं मिलेगा
Sat, 04 Jan 2020 05:13 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Sat, 04 Jan 2020 05:13 AM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियाई पीएम स्कॉट मॉरिसन जंगल की आग से परेशान लोगों का हाल जानने को न्यू साउथ वेल्स के कोबार्गो शहर गए तो उन्हें भला-बुरा सुनने को मिला। शहर के लोगों ने आग से निपटने के लिए सरकारी प्रयासों को कोसा और मॉरिसन से कहा कि आपको यहां से एक भी वोट नहीं मिलने वाला। मॉरिसन की गाड़ी के पीछे दौड़ते हुए लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक शब्द भी कहे।
विज्ञापन
आग बुझाने के काम में जुटे वालंटियर ने उनके साथ हाथ मिलाने तक इनकार कर दिया। इस दौरान एक स्थानीय व्यक्ति ने मॉरिसन से कहा, ‘आपको यहां से एक भी वोट नहीं मिलेगा। आप सत्ता से जाने वाले हैं।’ एक महिला ने मॉरिसन से पूछा, ‘जो लोग मर गए, आपने उनके लिए क्या सोचा है। जिनके घर जल गए, उनके लिए आप क्या करेंगे।’
विज्ञापन
स्थानीय नेताओं ने पीएम पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि इस क्षेत्र में बाढ़ या सूखा आने की स्थिति पर पर ध्यान नहीं दिया जाता। अगर हम सिडनी के करीब होते तो मदद सामग्री की भरमार होती।
विज्ञापन
मॉरिसन बोले, भावनाएं समझता हूं
स्थानीय लोगों के व्यवहार पर मॉरिसन ने कहा, ‘मैं लोगों की भावनाएं समझता हूं। वे अपना सब कुछ खो चुके हैं। समस्या यह है कि अभी मुश्किलें खत्म नहीं हुई हैं। मैं सरकार के स्तर पर स्थिति को सामान्य बनाने की कोशिश कर रहा हूं और राज्य सरकारों की मदद कर रहा हूं।’