{"_id":"5ed5db64608c2b3aab3719e8","slug":"passengers-from-germany-arrived-in-china-by-first-chartered-plane-found-coronavirus-positive","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार्टर्ड विमान से जर्मनी से चीन पहुंचा शख्स मिला कोरोना संक्रमित, 200 यात्रियों में दहशत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चार्टर्ड विमान से जर्मनी से चीन पहुंचा शख्स मिला कोरोना संक्रमित, 200 यात्रियों में दहशत
Tue, 02 Jun 2020 12:18 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बीजिंग
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:18 PM IST
विज्ञापन
लुफ्थांसा एयरलाइन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जर्मनी से चीन पहुंची पहली चार्टर्ड फ्लाइट (एलएच 342) में ही एक यात्री कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। हालांकि इस यात्री में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं दिख रहा था मगर जांच के दौरान उसे पॉजिटिव पाया गया। इस फ्लाइट में कुल 200 यात्री सवार थे। एक यात्री के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद बाकी सभी यात्री दहशत में आ गए।
विज्ञापन
ये चार्टर्ड विमान रविवार को उत्तरी के तियानजिन हवाई अड्डे पर उतरा था। एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना वायरस पर नियंत्रण पाने के बाद अब चीन अपनी अर्थव्यवस्था को पूरी गति से शुरू करने पर काम कर रहा है, इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी शुरू कर दिया गया है। तियानजिन स्वास्थ्य प्राधिकरण द्वारा रविवार को जारी की गई जानकारी के अनुसार एसिम्प्टोमैटिक (स्पर्शोंन्मुख) संक्रमित यात्री जर्मनी के ब्लास्टीन का एक 34 वर्षीय पुरुष इंजीनियर है।
विज्ञापन
उसने फ्रैंकफर्ट से एलएच 342 में उड़ान भरी और रविवार को दोपहर में तियानजिन पहुंचा। कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए जाने के बाद, उसे चिकित्सा जांच के लिए एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया।
विज्ञापन
दरअसल, विमान ने जर्मन प्रबंधकों, श्रमिकों और परिवार के सदस्यों को चीन वापस लाने के लिए पहली चार्टर्ड उड़ान भरी थी। उड़ान को संयुक्त रूप से जर्मन चैंबर ऑफ कॉमर्स, चीन में जर्मन राजनयिक मिशनों और लुफ्थांसा द्वारा व्यवस्थित किया गया था। फ्लाइट में सफर करने वाले एक यात्री ने ट्वीट कर बताया कि उन्हें दो सप्ताह के लिए अलग रहना है। बता दें कि चीन में कोविड-19 से 4000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है।