{"_id":"5c267dfbbdec2256aa76eaf7","slug":"parliamentary-elections-will-not-be-in-sri-lanka-ahead-of-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका में नहीं होगा समय से पहले संसदीय चुनाव, अटकलों पर लगा विराम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
श्रीलंका में नहीं होगा समय से पहले संसदीय चुनाव, अटकलों पर लगा विराम
Sat, 29 Dec 2018 01:18 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Sat, 29 Dec 2018 01:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंका की सत्तारूढ़ यूएनपी ने देश में जल्द चुनाव कराने से इनकार कर दिया है। शुक्रवार को पार्टी ने लगभग एक सप्ताह से चुनावों को लेकर जारी अटकलों पर विराम लगा दिया। पार्टी के प्रवक्ता अजीत पी परेरा ने कहा कि फरवरी, 2020 से पहले संसदीय चुनाव कराने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने उन अटकलों पर विराम लगा दिया कि सरकार अपना कार्यकाल खत्म करने से पहले संसद भंग कर सकती है।
विज्ञापन
परेरा ने कहा कि हम यह स्पष्ट कर दें कि यूएनपी ने अपना कार्यकाल खत्म होने से पहले संसद भंग करने की कोई इच्छा नहीं जताई है। यह फैसला पूर्व राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे के नए राजनीतिक दल एसएलपीपी की उम्मीदों के विपरीत है।
विज्ञापन
सरकार में मंत्री मानो गणेशन के मुताबिक, ‘आम चुनाव 2020 में कराने का फैसला बृहस्पतिवार रात को एक उच्च स्तरीय बैठक में लिया गया। राष्ट्रपति अगर चाहे तो राष्ट्रपति चुनाव जल्दी करा सकते है, लेकिन अन्य सभी चुनाव निर्धारित समय पर ही होंगे।’
विज्ञापन