{"_id":"643f22c4bf37061fba05a57b","slug":"parking-garage-partially-collapses-in-new-york-one-killed-2023-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"America: न्यूयॉर्क में पार्किंग गैराज की दीवारी गिरी, एक की मौत, चश्मदीद बोला- यह भूकंप जैसा महसूस हुआ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
America: न्यूयॉर्क में पार्किंग गैराज की दीवारी गिरी, एक की मौत, चश्मदीद बोला- यह भूकंप जैसा महसूस हुआ
Wed, 19 Apr 2023 04:37 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयार्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयार्क
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 19 Apr 2023 04:37 AM IST
सार
अधिकारियों ने कहा कि एक कर्मचारी ऊपरी मंजिल पर फंसा हुआ था और उसे बगल की छत से निकाला गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिका के मैनहट्टन में मंगलवार को एक पार्किंग गैराज ढह गया, जिसमें एक कर्मचारी की मौत हो गई, पांच घायल हो गए और इस हादसे में कई कारों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने कहा कि एक कर्मचारी ऊपरी मंजिल पर फंसा हुआ था और उसे बगल की छत से निकाला गया।
विज्ञापन
एक वायरल वीडियो में तीन मंजिला इमारत के एक ऊपरी डेक से लटकी हुई कारों को दिखाया गया है और आस-पास के लोगों ने एक भयानक गड़गड़ाहट की भी बात कही, जिसके बाद चीखें सुनाई देती हैं। पास के पेस यूनिवर्सिटी के छात्र लियाम गीता ने कहा कि यह भूकंप जैसा महसूस हुआ। अन्य छात्रों ने इमारत में कारों को गिरते हुए देखने की बात कही।
विज्ञापन
सिटी हॉल और ब्रुकलिन ब्रिज से कुछ ब्लॉक और न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज से लगभग आधा मील (0.8 किमी) की दूरी पर अपराह्न लगभग 4 बजे गैराज धंस गया। मेयर एरिक एडम्स ने मीडिया से कहा कि ढहने से इमारत पूरी तरह से अस्थिर हो गई है।
विज्ञापन
फायर विभाग के चीफ ऑफ ऑपरेशंस जॉन एस्पोसिटो ने कहा कि खतरे के कारण दमकलकर्मियों को बाहर निकलना पड़ा, इसके बजाय एक ड्रोन और एक रोबोटिक कुत्ते के साथ तलाशी ली गई।