फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   parents make 15 pages Circum Vitae of their 5 year old child

यहां 5 साल के बच्चे के लिए मां-बाप ने बनाया 15 पन्नों का सीवी, वजह है बेहद दिलचस्प

Sun, 16 Dec 2018 11:16 AM IST
Sneha Baluni वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Sneha Baluni Updated Sun, 16 Dec 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
parents make 15 pages Circum Vitae of their 5 year old child
सांकेतिक तस्वीर

अमूमन कॉलेज पास करने के बाद जब कोई युवा नौकरी की तलाश में निकलता है तो वह अपना एक सीवी बनाता है। जिसमें अपने व्यक्तित्व, काम की जानकारी, प्रतिभा और शिक्षा से लेकर लगभग हर पहलू से जुड़ी जानकारी को कुछ पन्नों में उतारता है। उसकी कोशिश होती है कि जितना हो सके वह उस सीवी को आकर्षक बनाए ताकि उसे अच्छी से अच्छी जगह नौकरी मिल जाए। मगर क्या आपने कभी किसी पांच साल के बच्चे के सीवी के बारे में सुना है। शायद नहीं क्योंकि पांच साल के बच्चे को सीवी की जरूरत नहीं होती है।

विज्ञापन


मगर आप यह जानकर हैरान रह जाएंगे कि चीन के शंघाई में एक 5 साल के बच्चे का उसके माता-पिता ने न केवल सीवी बनाया है बल्कि यह 15 पन्नों वाला सीवी है। जिसमें बच्चे की अच्छाईयों, प्रतिभा, अच्छे व्यक्तित्व और ढेर सारे सकारात्मक गुणों के बारे में बताया गया है। इसके  पीछे उनका उद्देश्य केवल उसका एक अच्छे स्कूल में दाखिला करवाना है। इस सीवी की चर्चा सोशल मीडिया पर काफी चल रही है।
विज्ञापन


सीवी में बच्चे द्वारा साल 2018 में पढ़ी गईं 408 किताबों का भी जिक्र है। दरअसल चीन में प्राथमिक व्द्यालय की शुरूआत 6-7 साल की उम्र से होती है। निजी स्कूलों में बहुत ज्यादा प्रतिस्पर्धा है। ऐसे में इतनी आबादी के बीच अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए माता-पिता कुछ भी करने को तैयार रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed