फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Parent files legal request in court to marry own child: New Yorker who wants to marry their biological CHILD, overturn laws banning incest

अनोखा मामला: अपनी ही औलाद से शादी करने को अदालत से मांगी इजाजत, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Thu, 15 Apr 2021 11:35 AM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 15 Apr 2021 11:35 AM IST
सार

अमेरिकी प्रांत के न्यूयॉर्क की एक अदालत में अजीबोगरीब मामला आया है। न्यूयॉर्क के एक शख्स ने अपनी ही संतान से शादी करने के लिए अदालत से इजाजत मांगी है।

विज्ञापन
Parent files legal request in court to marry own child: New Yorker who wants to marry their biological CHILD, overturn laws banning incest
marriage - फोटो : istock

विस्तार

अमेरिकी प्रांत के न्यूयॉर्क की एक अदालत में अजीबोगरीब मामला आया है। न्यूयॉर्क के एक शख्स ने अपनी ही संतान से शादी करने के लिए अदालत से इजाजत मांगी है। अदालत में दायर याचिका में शख्स ने कहा है कि वह अपनी ही संतान से शादी करना चाहता है। साथ ही कहा कि वो पारिवारिक अनाचार को लेकर बने कानूनों को खत्म होते हुए देखना चाहता है क्योंकि शादी का फैसला किसी भी इंसान का बेहद निजी मामला होता है। यह मामला सामने आने के बाद से दुनिया भर में चर्चा का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन


कहा- मुझे हो गया है प्यार
शख्य ने न्यूयॉर्क के मैनहट्टन फेडरल कोर्ट में याचिका दायर की है। अपनी अर्जी में शख्स ने कहा कि उसे उसकी ही संतान से ही प्यार हो गया है। वो अपनी संतान को प्रपोज करना चाहता है, लेकिन उसे डर है कि समाज उसका विरोध करेगा। इसलिए वो चाहता है कि उसे अदालत से अपनी ही औलाद से शादी करने की अनुमति मिले ताकि भविष्य में उसे किसी तरह की कोई समस्या ना हो। 
विज्ञापन


अदालत में भी पहचान नहीं की उजागर
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि अदालत में अपनी ही संतान से शादी करने की इजाजत मांगने वाले शख्स ने अपनी पहचान का खुलासा नहीं किया है क्योंकि कोर्ट में उसकी अपील को नैतिक और सामाजिक तौर पर घृणास्पद समझा जा सकता है। हालांकि, उसने ये साफ किया कि उसकी संतान बालिग है औ वे उसके  असली और बायोलॉजिकल माता-पिता हैं। अदालत में जमा किए गए कागजात में शख्स ने ना तो अपना नाम लिखा है, न ही बच्चे का। साथ ही इसमें जेंडर का भी खुलासा नहीं किया गया। पहचान छिपाने का सबसे बड़ा कारण ये है कि समाज में इस तरह के मामले पहले नहीं आए हैं। माता-पिता अपने बच्चे को दुनिया में सबसे ज्यादा प्रेम करते हैं, लेकिन ये अजीब मामला है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने साल की हो सकती है जेल

शख्स ने अपनी याचिका में लिखा है कि शादी दो लोगों के बीच का निजी मामला है। ये लोगों की भावनाओं पर आधारित है। इसका फैसला दो लोगों को अपनी सहमति के आधार पर लेना चाहिए ना कि अदालत और कानून द्वारा बनाए गए नियमों के आधार पर। बता दें कि न्यूयॉर्क के कानून के अनुसार, अगर कोई अपने परिवार के सदस्य से शादी करे या उससे रिश्ता रखे, तो इसमें चार साल तक की सजा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed