फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   paraguay new president santiago pena wins election usa relation colorado party

Paraguay: सैंटियागो पेना बने पराग्वे के नए राष्ट्रपति, अमेरिका से बिगड़ सकते हैं रिश्ते, जानिए कैसे?

Mon, 01 May 2023 11:18 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 01 May 2023 11:18 AM IST
सार

कार्टेस पर आरोप है कि उन्होंने इस्लामिक आतंकी संगठन हिजबुल्लाह को फंडिंग की। साथ ही उन पर चुनाव में जीतने के लिए लोगों को रिश्वत बांटने का भी आरोप है। 

विज्ञापन
paraguay new president santiago pena wins election usa relation colorado party
सैंटियागो पेना - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पराग्वे में हुए राष्ट्रपति पद के चुनाव में 44 वर्षीय रूढिवादी नेता सैंटियागो पेना ने जीत दर्ज की है। सैंटियागो एक अर्थशास्त्री हैं। पेना की जीत के साथ ही तय हो गया है कि पराग्वे में एक बार फिर दक्षिणपंथी कोलोराडो पार्टी की सरकार बनेगी। पराग्वे में बीते 76 सालों में अधिकतर समय कोलोराडो पार्टी की ही सरकार रही है। पूरे दक्षिण अमेरिकी क्षेत्र में जहां वामपंथी सरकारों की सत्ता में वापसी हो रही है, वहीं पराग्वे में अभी भी दक्षिणपंथी राजनीति का दबदबा है। 

विज्ञापन


43 प्रतिशत वोट मिले
पराग्वे में कुल 99 प्रतिशत वोटों में से सैंटियागो पेना को 43 प्रतिशत वोट मिले। पेना ने चुनाव प्रचार के दौरान लोगों को नौकरी देने, ऊर्जा की कीमतों को कम करने और ड्रग्स के कारोबार को खत्म करने जैसे बड़े वादे किए हैं। 
विज्ञापन


पराग्वे में सैंटियागो पेना की जीत के बाद ऐसी आशंका है कि पराग्वे के अमेरिका से संबंध खराब हो सकते हैं। दरअसल पेना पराग्वे के पूर्व राष्ट्रपति होरासियो कार्टेस के करीबी हैं। कार्टेस पराग्वे की सत्ताधारी कोलोराडो पार्टी के अध्यक्ष हैं। कार्टेस पर आरोप है कि उन्होंने इस्लामिक आतंकी संगठन हिजबुल्लाह को फंडिंग की। साथ ही उन पर चुनाव में जीतने के लिए लोगों को रिश्वत बांटने का भी आरोप है। पराग्वे में जनरल अलफ्रेडो स्ट्रोइसनर की तानाशाही रही है लेकिन उसके बाद से पराग्वे की सत्ता पर कोलोराडो पार्टी का कब्जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed