{"_id":"5cd9ca2fbdec2207167ed25b","slug":"panic-on-killings-of-migrants-including-nepali-women-in-cyprus","type":"story","status":"publish","title_hn":"साइप्रस : नेपाली समेत 7 प्रवासी महिलाओं की हत्या से दहशत, लोगों का फूटा गुस्सा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
साइप्रस : नेपाली समेत 7 प्रवासी महिलाओं की हत्या से दहशत, लोगों का फूटा गुस्सा
Tue, 14 May 2019 01:19 AM IST
गौरव द्विवेदी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 14 May 2019 01:19 AM IST
विज्ञापन
सीरियल हत्याओं के पीड़ित (निकोसिया)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूरोप और एशिया के बीच भूमध्य सागर में बसे साइप्रस में पिछले कुछ सप्ताहों में एक नेपाली समेत सात प्रवासी महिलाओं और लड़कियों की हत्याओं ने दहशत पैदा कर दी है। मारी गईं ज्यादातर महिलाएं एशिया की हैं। इस द्वीपीय देश में सीरियल किलिंग के इन मामलों को लेकर लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों का यह गुस्सा अब पुलिस पर फूटने लगा है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अप्रैल से अब तक सात प्रवासी महिलाओं की हत्या में एक नेपाली और चार फिलीपींस की हैं। मृतकों में छह और आठ साल की दो बच्चियां भी हैं, जो सीरियल किलिंग का शिकार बनीं। इन हत्याओं के खिलाफ लोग अब सड़क पर उतर चुके हैं। पिछले दिनों राजधानी में बड़ी संख्या में लोगों ने प्रदर्शन भाग लिया, जिनमें विदेशी भी थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने प्रवासी महिलाओं के लापता होने की शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया, जिसका दुष्परिणाम यह हुआ कि उनकी लाशें एक के बाद एक बरामद हुईं।
विज्ञापन
साइप्रस यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर रहे और क्रिमिनोलॉजिस्ट एंड्रियास कापार्डिस ने कहा कि 1960 में देश को मिली आजादी के बाद से पहली बार सीरियल किलिंग के मामले सामने आए हैं। यह हमारे समाज का हिस्सा नहीं है। सरकार और पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन का आयोजन करने वाली मारिया ने कहा कि प्रवासी महिलाएं भी इसी समाज का हिस्सा हैं।
विज्ञापन