फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Imran Khan suggested General Qamar Javed Bajwa's tenure to extend till elections

Pakistan: नए आर्मी चीफ की नियुक्ति से घबराए इमरान खान! अब जनरल बाजवा को लेकर दिया ये बयान

Tue, 13 Sep 2022 12:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Tue, 13 Sep 2022 12:17 PM IST
सार

इमरान खान ने जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल चुनाव तक बढ़ाए जाने का सुझाव सरकार को दिया है। इमरान ने कहा कि अगले सेना प्रमुख की नियुक्ति को तब तक के लिए टाल दिया जाना चाहिए जब तक कि नई सरकार का चुनाव नहीं हो जाता।

विज्ञापन
Pakistan: Imran Khan suggested General Qamar Javed Bajwa's tenure to extend till elections
इमरान खान - फोटो : ANI

विस्तार

इमरान खान पाकिस्तान की सत्ता में वापसी की पुरजोर कोशिशें कर रहे हैं। वे पूरे मुल्क का भ्रमण कर जगह-जगह जनसभाएं भी कर रहे हैं और नए तरीके से चुनाव कराने के लिए शरीफ सरकार पर लगातार दबाव भी बना रहे हैं। इस बीच पाकिस्तान में नए आर्मी चीफ की नियुक्ति से इमरान खान घबरा गए हैं। अब तक वर्तमान सेनाध्यक्ष जनरल बाजवा के खिलाफ जहर उगलने वाले इमरान अब उन पर लट्टू दिखाई पड़ रहे हैं। 

विज्ञापन


जियो न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान ने जनरल कमर जावेद बाजवा का कार्यकाल चुनाव तक बढ़ाए जाने का सुझाव सरकार को दिया है। एक निजी टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में इमरान ने कहा कि अगले सेना प्रमुख की नियुक्ति को तब तक के लिए टाल दिया जाना चाहिए जब तक कि नई सरकार का चुनाव नहीं हो जाता। उन्होंने कहा है कि नए सेना प्रमुख का चयन नई सरकार द्वारा किया जाना चाहिए। उन्होने आगे कहा, सेना प्रमुख की नियुक्ति योग्यता के आधार पर होनी चाहिए। न तो आसिफ अली जरदारी और न ही नवाज शरीफ योग्यता के आधार पर यह फैसला लेने के योग्य हैं।
विज्ञापन


इमरान की अंतरिम जमानत 20 सितंबर तक बढ़ी
इस बीच इमरान खान के लिए राहत भरी खबर आई। वे सोमवार को यहां एक आतंकवाद रोधी अदालत में पेश हुए। कोर्ट ने पुलिस, न्यायपालिका और अन्य सरकारी संस्थानों को धमकी देने के आरोप में उनके खिलाफ दर्ज आतंकवाद के मामले में उन्हें मिली अंतरिम जमानत 20 सितंबर तक बढ़ा दी
विज्ञापन
विज्ञापन


जानें पूरा मामला
मामला 20 अगस्त का है। इमरान खान इस्लामाबाद के एफ-9 पार्क में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के एक महिला जज, कई अफसरों और सरकार के खिलाफ आपत्तिजनक बातें की। इसे सरकार ने भड़काऊ भाषण माना है। आरोप है कि इसके जरिए इमरान खान देश की जनता को सरकार, कोर्ट और सेना के खिलाफ भड़काना चाहते थे। देश में गृह युद्ध कराना चाहते थे। इसके बाद सरकार ने इमरान खान के खिलाफ आतंकवाद का मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed