फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistanis feel inflation, not Kashmir, is biggest problem facing them: Survey

पाकिस्तानियों को कश्मीर नहीं महंगाई और बेरोजगारी की सता रही चिंता: सर्वे

Fri, 01 Nov 2019 06:38 PM IST
अमित मंडल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमित मंडल Updated Fri, 01 Nov 2019 06:38 PM IST
विज्ञापन
Pakistanis feel inflation, not Kashmir, is biggest problem facing them: Survey
पाकिस्तान
भले ही पाकिस्तान कश्मीर के मामले पर भारत से लगातार युद्ध का राग अलाप रहा हो, लेकिन यहां की जनता की प्राथमिकता कुछ और ही है। पाकिस्तान की जनता को कश्मीर की नहीं बल्कि सबसे ज्यादा चिंता आसमान छूती महंगाई और बेरोजगारी की सता रही है। गलप इंटरनेशनल ने आर्थिक संकट से जूझ रहे पाकिस्तान के सभी चार प्रांतों में एक सर्वेक्षण करवाया है जिसमें यह नतीजा निकला है। 
विज्ञापन


‘गलप एंड गिलानी पाकिस्तान’ की ओर से किया गया यह सर्वे मंगलवार को प्रकाशित हुआ। इसके मुताबिक, सर्वे में शामिल 53 फीसदी लोगों का मानना है कि देश के सामने सबसे बड़ी समस्या अर्थव्यवस्था और बढ़ती महंगाई है।
विज्ञापन


सर्वेक्षण के मुताबिक, महंगाई के बाद 23 फीसदी लोगों ने बेरोजगारी, चार फीसदी ने भ्रष्टाचार और चार फीसदी ने जल संकट को सबसे बड़ा मुद्दा बताया। 

पाकिस्तान सरकार जहां कश्मीर मुद्दे को अंतर्राष्ट्रीय मंच पर ले जाने और भारत के साथ जंग की बात करने से नहीं चूक रही, वहीं सर्वे में शामिल लोगों में से महज आठ फीसदी ने कश्मीर को अहम मुद्दा माना। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस सर्वे में लोगों ने राजनीतिक अस्थिरता, बिजली का संकट, डेंगू जैसे मुद्दों का भी नाम लिया। सर्वे में बलूचिस्तान, खैबर पख्तूनख्वा, पंजाब और सिंध के लोगों को शामिल किया गया था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed