{"_id":"5ff00dc38ebc3e3e83102537","slug":"pakistani-wolf-man-arrested-for-making-fun-on-new-year-eve-police-arrested-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान : नए साल के जश्न में वुल्फ मास्क पहनना पड़ा भारी, गिरफ्तार होने के बाद दी ये सफाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान : नए साल के जश्न में वुल्फ मास्क पहनना पड़ा भारी, गिरफ्तार होने के बाद दी ये सफाई
Sat, 02 Jan 2021 11:38 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:38 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान में वुल्फ का मास्क पहने घूम रहा शख्स
- फोटो : Twitter - @nailainayat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान में एक शख्स का वुल्फ यानि कि भेड़िए का मास्क पहनना भारी पड़ गया। 31 दिसंबर की रात पाकिस्तान में सभी लोग नए साल का स्वागत कर रहे थे कि तभी एक शख्स भेड़िए की शक्ल का मास्क पहनकर बाजार में घूमने लगा, जिसे देख लोग डर गए। शख्स की इस हुलिए को देख लोग भ्रमित भी हुए और देखते ही देखते यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स ने वुल्फ का मास्क लगाकर लोगों को डराने और धमकाने की कोशिश की और इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बता दें कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया गया है। ये शख्स पाकिस्तान के पेशावर का रहने वाला है।
विज्ञापन
When your New Year's plans are busted. pic.twitter.com/nED88jD85w
— Naila Inayat नायला इनायत (@nailainayat) December 31, 2020
विज्ञापन
स्थानीय मीडिया संस्थान की एक रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने इस शख्स की पहचान पेशावर के मोती मोहल्ले के निवासी असद खान के रूप में की है। रिपोर्ट में कहा गया कि शख्स अपनी मोटरसाइकिल चलाते समय वुल्फ का मास्क लगाकर ऐसी आवाजें निकाल रहा था, जिससे लोग डर रहे थे।
वहीं आरोपी का कहना है कि उसका लोगों को डराने का उद्देश्य नहीं था और उसने सरकार के कोरोना वायरस को लेकर जारी एसओपी के अनुरूप ही मुखौटा पहना था। उस शख्स की गिरफ्तारी के बाद वहां के लोग पुलिस की तारीफ कर रहे थे और वुल्फ मास्क पहने शख्स की फोटो के साथ मीम बनाकर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे थे।