फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani thug duped Bill Gates seven billion rupees

दावा: दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल बिल गेट्स को पाकिस्तानी ठग ने लगाया सात अरब रुपये का चूना

Wed, 25 Aug 2021 06:33 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, इस्लामाबाद
एजेंसी, इस्लामाबाद Published by: देव कश्यप Updated Wed, 25 Aug 2021 06:33 AM IST
सार

  • ‘द की मैन: ट्रू स्टोरी ऑफ हाउ द ग्लोबल एलाइट वाज डूप्ड बाय ए कैपिटलिस्ट फेयरी टेल’ में दावा किया गया है कि आरिफ नकवी नाम के एक पाकिस्तानी ने बिल गेट्स से 10 करोड़ डॉलर (7.41 अरब रुपये) ठग लिए

विज्ञापन
Pakistani thug duped Bill Gates seven billion rupees
बिल गेट्स (फाइल फोटो) - फोटो : gatesnotes

विस्तार

एक शातिर ठग ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों में शामिल बिल गेट्स को भी ‘ठगी’ का शिकार बनाया। एक किताब में किए गए दावे के मुताबिक, पाकिस्तानी शख्स ने बिल गेट्स से सात अरब से अधिक रुपये ‘ठग’ लिए।

विज्ञापन


‘द की मैन: ट्रू स्टोरी ऑफ हाउ द ग्लोबल एलाइट वाज डूप्ड बाय ए कैपिटलिस्ट फेयरी टेल’ में दावा किया गया है कि आरिफ नकवी नाम के एक पाकिस्तानी ने बिल गेट्स से 10 करोड़ डॉलर (7.41 अरब रुपये) ठग लिए थे। इस किताब को साइमन क्लार्क और विल लॉफ ने लिखा है। किताब में कहा गया कि नकवी एक ‘ठग’ था, जो अरबपतियों की संपत्ति हड़पता था।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


आरिफ पाकिस्तान की एक प्राइवेट इक्विटी फर्म का मुखिया था। उसने विश्व निवेशकों का पैसा लगवाने के दौरान बिल गेट्स सहित कई अमीरों से अच्छे संबंध बनाए और इसका फायदा उठवाकर उसने बिल गेट्स से बड़ी रकम ऐंठी।  

जेल जा सकता है नकवी
किताब के मुताबिक, आरिफ नकवी ने करीब 100 मिलियन डॉलर की हेराफेरी की थी। इसमें से आधी रकम का कोई हिसाब-किताब नहीं मिला। ऐसे में नकवी इस मामले में जेल की हवा खा सकता है। क्योंकि उसके एक कर्मचारी ने सभी इंवेस्टर्स को ई-मेल भेजकर इसकी जानकारी दे दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed