फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   pakistani prime minister imran khan may impose lockdawn increase corona case in islamabad

कोरोना से परेशान हुए इमरान खान, पाकिस्तान में दोबारा लॉकडाउन की नौबत

Thu, 22 Oct 2020 09:31 PM IST
दीप्ति मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 22 Oct 2020 09:31 PM IST
विज्ञापन
pakistani prime minister imran khan may impose lockdawn  increase corona case in islamabad
Imran Khan - फोटो : पीटीआई

पाकिस्तान में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।पाकिस्तान में स्वास्थ्य अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि लोग सरकारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन करना जारी रखते हैं, तो कई शहरों में लॉकडाउन लगाना पड़ सकता है। इसे लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान की चिंता बढ़ गई है।

विज्ञापन


लॉकडाउन लगाने की चेतावनी
प्रधानमंत्री के विशेष सहायक (स्वास्थ्य मामले) फैसल सुल्तान ने बुधवार को कहा कि कराची, हैदराबाद, मुल्तान, इस्लामाबाद, मुजफ्फराबाद और मीरपुर में कोरोना संक्रमण के चलते स्थिति खराब होती जा रही है। उन्होंने कहा कि यदि लोग स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का उल्लंघन करना जारी रखते हैं, तो हमें वैसी ही स्थिति का सामना करना पड़ सकता है, जो हमने इस साल जून में देखी थी। इस तरह की स्थिति उत्पन्न न हो, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन


पाक में बढ़ रहा कोरोना का कहर 
पाकिस्तान में 14 जून को महामारी का उच्च स्तर देखा गया था, जब संक्रमण के 6825 मामले सामने आए थे। सुल्तान ने कहा कि आगामी दो सप्ताह काफी महत्वपूर्ण होंगे। पाकिस्तान की कोरोना वायरस नियंत्रण इकाई नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर ने बुधवार को चेतावनी कि यदि लोग स्वास्थ्य दिशा-निर्देशों का उल्लंघन जारी रखते हैं, तो सेवा सेक्टर को दोबारा बंद करने के सिवाय कोई विकल्प नहीं होगा। इसके अनुसार, यातायात क्षेत्र, बाजार, विवाह स्थल, रेस्तरां आदि वायरस के प्रसार वाले सर्वाधिक जोखिम वाले स्थान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाक में कोरोना से 6,702 की मौत
राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि कोरोना वायरस से 10 और लोगों की मौत के बाद देश में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,702 हो गई है। वहीं कोरोना संक्रमण के 736 नए मामले सामने आए हैं। इसी के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,25,480 पहुंच गई है।पाकिस्तान के सिंध में 1,42,641, पंजाब में 1,02,107, खैबर पख्तूनख्वा में 38,810, गिलगित बाल्टिस्तान में 4107 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 3,639 मामले सामने आए हैं।


इमरान ने खुद ही थपथपाई थी अपनी पीठ
कोरोना वायरस को लेकर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान कई बार अपनी पीठ थपथपा चुके हैं। इतना ही नहीं, पाकिस्तान को देखने के बजाय वह कोरोना को लेकर भारत पर लगातार निशाना साधने में जुटे हुए हैं। चीन के सिपाहसालार बने विश्व स्वास्थ्य संगठन के चीफ ट्रेडोस एडनहोम भी पाकिस्तान के कोरोना मॉडल की तारीफ कर चुके हैं। एडनहोम ने पाकिस्तान सरकार के काम की प्रशंसा करते हुए कहा था कि यह उन देशों में से एक है, जिनसे दुनिया को सीखने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed