फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani police patrolling on bicycle Video, Tarek Fatah Tweet Pakistani cops on economy drive

साइकिल पर गश्त कर रही है जंग पर उतारू 'कंगाल पाकिस्तान' की पुलिस, वीडियो वायरल

Thu, 29 Aug 2019 02:57 PM IST
Priyesh Mishra वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, इस्लामाबाद Published by: Priyesh Mishra Updated Thu, 29 Aug 2019 02:57 PM IST
विज्ञापन
Pakistani police patrolling on bicycle Video, Tarek Fatah Tweet Pakistani cops on economy drive
साइकिल पर गश्त करती पाक पुलिस - फोटो : Twitter
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को खत्म किए जाने के बाद से पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को घेरने की लगातार नाकाम कोशिश कर रहा है। पाक द्वारा एडी-चोटी का जोर लगाने के बावजूद भी कोई भी देश उसके समर्थन में नहीं आया।
विज्ञापन


विज्ञापन


इन सबके बीच पाकिस्तान के एक पुलिसकर्मी का वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है जो साइकिल पर सायरन लगाकर गश्त कर रहा है। इस वीडियो को प्रसिद्ध प्रसिद्ध लेखक, पत्रकार तारेक फतह ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'इकोनॉमी ड्राइव पर पाकिस्तानी पुलिस!'
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि यह वीडियो कब का है यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिर भी पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति का अंदाजा इस वीडियो को देखकर लगाया जा सकता है।
 


भुखमरी और गरीबी से जूझ रहा पाकिस्तान भारत को युद्ध की धमकी दे रहा है। गुरुवार को पाक ने बैलिस्टिक मिसाइल गजनवी का परीक्षण किया है। वहां के रेलमंत्री शाहिद रशीद जिनकी लंदन में पिटाई हुई थी वह लगातार युद्ध की धमकी दे रहे हैं।

इतना ही नहीं, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान भी देश के नाम संबोधन में भारत से आखिरी दम तक युद्ध लड़ने का दंभ भरते नजर आए। भले ही पाकिस्तान के पास प्रधानमंत्री कार्यालय के बिजली के बिल का भुगतान करने के पैसे न हों। जिस कारण बिजली विभाग ने कनेक्शन काटने तक का नोटिस थमाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed