फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani news updates ttp refutes former PM Imran Khans assassination claims

पाकिस्तान: TTP ने इमरान के हत्या की साजिश के दावे को किया खारिज, कहा- हमारा निशाना सुरक्षा बल और खुफिया एजेंसी

Thu, 09 Feb 2023 07:44 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 09 Feb 2023 07:44 PM IST
सार

टीटीपी ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के दावे को खारिज करते हुए कहा कि वह केवल देश के सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों को निशाना बना रहा है और वह किसी राजनीतिक हस्ती के खिलाफ नहीं है।

विज्ञापन
Pakistani news updates ttp refutes former PM Imran Khans assassination claims
इमरान खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के दावे को खारिज करते हुए कहा कि वह केवल देश के सुरक्षा बलों और खुफिया एजेंसियों को निशाना बना रहा है और वह किसी राजनीतिक हस्ती के खिलाफ नहीं है। दरअसल, इमरान खान ने दावा किया था कि टीटीपी उनकी हत्या की साजिश रच रहा है और इसे अंजाम देने का काम दक्षिण वजीरिस्तान प्रांत के निवासियों को सौंपा गया है।  

विज्ञापन


पार्टी के प्रांतीय प्रवक्ताओं के साथ बैठक में किया था दावा
पाकिस्तान के एक प्रमुख अखबार ने टीटीपी के एक बयान के हवाले से कहा, हमें सूचना मिली है कि पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) प्रमुख ने पार्टी के प्रांतीय प्रवक्ताओं के साथ बैठक में दावा किया कि टीटीपी उनकी हत्या की साजिश रच रहा है और इसे अंजाम देने का काम दक्षिण वजीरिस्तान के निवासियों को सौंपा गया है। 
विज्ञापन


लॉन्ग मार्च के दौरान बंदूकधारियों ने बरसाई थीं गोलियां
पीटीआई प्रमुख खान पिछले साल नवंबर में घायल हो गए थे, जब उनके दाएं पैर में गोली लगी थी। इमरान खान इस्लामाबाद के लिए लॉन्ग मार्च निकाल रहे थे। इसी दौरान जब वह लाहौर से करीब डेढ़ सौ किलोमीटर दूर वजीराबाद इलाके से गुजर रहे थे और एक कंटेनर माउंटेड ट्रक पर खड़े थे, तो बंदूकधारियों ने गोलियों की बौछार कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशावर की उच्च सुरक्षा वाली मस्जिद में आत्मघाती हमला
इसी साल तीस जनवरी को पेशावर मस्जिद में नमाज के दौरान तालिबान के एक आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ा लिया था। ये उच्च सुरक्षा वाला इलाका है। इस आत्मघाती हमले में 101 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 200 से ज्यादा लोग घायल हुए थे। 

टीटीपी के सामने पस्त पाकिस्तान, अफगान तालिबान से हस्तक्षेप की मांग
पाकिस्तान का खैबर पख्तूनख्वा प्रांत आतंकवाद की ताजा लहर से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इसके साथ ही इससे सटे बलूचिस्तान और पंजाब का मियांवाली शहर भी इससे प्रभावित हुआ है। हाल के हमलों के बाद पाकिस्तान के नागरिक और सैन्य नेतृत्व ने टीटीपी को नियंत्रित करने के लिए अफगान तालिबान प्रमुख हेबतुल्लाह अखुंदजादा से हस्तक्षेप की मांग करने का फैसला किया था। 
नवंबर 2022 में संघर्ष विराम खत्म, आतंकवादी हमले हुए तेज
जून 2022 में पाकिस्तान सरकार और टीटीपी के बीच अनिश्चित काल के लिए संघर्ष विराम पर सहमति बनी थी। लेकिन नवंबर में टीटीपी ने इस संघर्ष विराम को समाप्त करने की घोषणा की और सुरक्षा बलों पर हमले करने का आदेश दिया था। 
 
2014 में आर्मी पब्लिक स्कूल में मारे गए करीब डेढ़ सौ लोग
अलकायदा से करीबी संबंध रखने वाले टीटीपी ने धमकी दी है कि अगर सत्तारूढ़ गठबंधन आतंकवादियों के खिलाफ सख्त कदम उठाना जारी रखता है, तो वह प्रधानमंत्री शरीफ की पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) और विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो जरदारी की पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के शीर्ष नेताओं को निशाना बनाएगा। साल 2014 में टीटीपी ने पेशावर में आर्मी पब्लिक स्कूल को निशाना बनाया था, जिसमें 131 छात्रों सहित कम से कम डेढ़ सौ लोग मारे गए थे।  

इमरान की कथित बेटी का मामला, शीर्ष कोर्ट ने मांगी दलीलें
एक शीर्ष अदालत ने 2018 के चुनावों के दौरान दाखिल नामांकन पत्र में अपनी कथित बेटी का नाम छिपाने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को अयोग्य ठहराने की मांग करने वाली याचिका पर गुरुवार को संबंधित पक्षों से दलीलें मांगीं। इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (आईएचसी) की एक बड़ी पीठ की अध्यक्षता कर रहे मुख्य न्यायाधीश (सीजेपी) आमिर फारूक ने याचिका की स्वीकार्यता पर चर्चा करने के लिए मामले की सुनवाई की। शुरुआती दलीलों के बाद खान के वकील सलमान अकरम राजा ने सुनवाई स्थगित करने का अनुरोध किया ताकि आगे की तैयारी के लिए समय मिल सके।

आईएचसी ने एक मार्च तक स्थगति की सुनवाई
अदालत ने याचिकाओं को स्वीकार किया और सुनवाई एक मार्च तक के लिए स्थगित कर दी, जब दोनों पक्ष मामले पर अपनी अंतिम दलीलें पेश करेंगे। खान के विरोधियों ने दावा किया है कि उन्होंने नामांकन पत्र में अपने दो बेटों कासिम खान और सुलेमान खान के नाम का खुलासा किया था, लेकिन अपनी कथित बेटी टायरियन व्हाइट के नाम का खुलासा नहीं किया था।

जेमिमा खान से दो बेटों का जन्म, टायरियन व्हाइट कहां से आई?
इमरान खान के दो बेटे सुलेमान (26 वर्षीय) और कासिम (23 वर्षीय) हैं, जिनका जन्म 1995 में जेमिमा खान के साथ उनकी शादी से हुआ था। टायरियन का जन्म कथित तौर पर खान की पूर्व प्रेमिका सीता व्हाइट के साथ शादी के बाद हुआ था, जिन्होंने अमेरिका में पूर्व राष्ट्रपति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की थी। 

कैलिफोर्निया की अदालत ने टायरियजन को बताया था खान की बेटी
1997 में कैलिफोर्निया की एक अदालत ने टायरियन को खान की बेटी घोषित करते हुए एक डिफॉल्ट फैसला पारित किया क्योंकि उन्होंने डीएनए परीक्षण लेने से इनकार कर दिया था। पूर्व क्रिकेटर से राजनेता बने 70 वर्षीय वर्षीय खान ने टायरियन को अपनी बेटी के रूप में स्वीकार नहीं किया है।




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed