{"_id":"5c7e0a5abdec2213fd29818d","slug":"pakistani-minister-targets-hindu-community","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिन्दुओं के खिलाफ मंत्री ने की टिप्पणी तो पाक पीएम इमरान खान ने लिया एक्शन, देना पड़ा इस्तीफा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हिन्दुओं के खिलाफ मंत्री ने की टिप्पणी तो पाक पीएम इमरान खान ने लिया एक्शन, देना पड़ा इस्तीफा
Tue, 05 Mar 2019 08:09 PM IST
संदीप भट्ट
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: संदीप भट्ट
Updated Tue, 05 Mar 2019 08:09 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
पाक में पंजाब प्रांत के सूचना व संस्कृति मंत्री फैयाज-उल-हसन चौहान को हिंदुओं पर की गई अपनी टिप्पणी पर न सिर्फ माफी मांगनी पड़ गई बल्कि उन्हें इस्तीफा देने के लिए भी कह दिया गया है। उन्हें अपनी ही पार्टी पीटीआई में भारी आलोचना के बाद हटाया गया।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
इससे पहले मंत्री चौहान ने टिप्पणी पर सफाई देते हुए कहा ‘मैंने पीएम मोदी, भारतीय सेना और मीडिया को लेकर ऐसा कहा।’ जियो टीवी के मुताबिक उनकी दलील काम नहीं आई और पंजाब के मुख्यमंत्री उसमान बुज्दार ने उन्हें अपने आवास पर बुलाकर हिंदुओं पर अपमानजनक टिप्पणी करने पर इस्तीफा देने को कहा।
पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता और पंजाब के सूचना व संस्कृति मंत्री फैयाज-उल-हसन चौहान ने कहा कि हिंदू गाय का मूत्र पीने वाले लोग हैं। उन्होंने एक पत्रकार वार्ता में कहा, ‘हे गाय का मूत्र पीने वाले लोगो, सुनो, हम लोग मुस्लिम हैं और हमारे पास झंडा है।
मौला अली के शौर्य का झंडा, हजरत उमर की वीरता का झंडा। आप इस भ्रम में न रहें कि आप हमसे सात गुना बेहतर हैं। हम जो हैं वह आप मूर्ति पूजा वाले नहीं हो सकते हैं।’ हालांकि बाद में मंत्री ने खेद जताते हुए कहा कि यह बात उन्होंने भारत-पाक तनाव के बीच पुलवामा आतंकी हमले के बाद कही थी। सोशल मीडिया पर भी उनकी आलोचना हुई है।
चौहान ने कहा, ‘मेरा विरोध भारत के पीएम, वहां की सेना और मीडिया को लेकर था। पाक में रहने वाले हिंदुओं को लेकर मैंने कुछ नहीं कहा। यदि मेरी बातों से पाक में रहने वाले हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं तो मैं माफी मांगता हूं, लेकिन मेरी टिप्पणी पाक में रह रहे हिंदुओं को लेकर नहीं थी।’ चौहान ने कहा, ‘जो भी पाक को गंदी नजरों से देखेगा उसे मैं मुंहतोड़ जवाब दूंगा। मेरे खून की आखिरी बूंद भी पाक के लिए है।’
पाक में जताया गया तीखा विरोध
इमरान की पार्टी के एक मंत्री की हिंदुओं पर की गई इस टिप्पणी की केंद्रीय मानवाधिकार मंत्री शिरीन मजारी ने तीखी निंदा की है। उन्होंने कहा, किसी को किसी के धर्म पर हमला करने का कोई हक नहीं है। हिंदुओं ने देश में कई बलिदान दिए हैं। पीएम इमरान खान का संदेश भी सहिष्णुता है, ऐसे में हम कट्टरता या धार्मिक घृणा का समर्थन नहीं कर सकते हैं।
सीएम से चर्चा के बाद करेंगे कार्रवाई
हिंदू विरोधी बयान पर पाक सियासी मामलों के विशेष सहायक मंत्री नईम-उल-हक ने कहा कि चौहान के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए, क्योंकि इससे हिंदू समुदाय का अपमान हुआ है। हम किसी की बकवास को बर्दाश्त नहीं करेंगे और सीएम से चर्चा के बाद कार्रवाई की जाएगी।