{"_id":"5d5c00888ebc3e89cb1b0c17","slug":"pakistani-government-has-decided-to-approach-the-international-court-of-justice-over-kashmir-issue","type":"story","status":"publish","title_hn":"बौखलाए पाक का नया कदम, कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय अदालत ले जाएगी इमरान सरकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बौखलाए पाक का नया कदम, कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय अदालत ले जाएगी इमरान सरकार
Wed, 21 Aug 2019 01:22 AM IST
आसिम खान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: आसिम खान
Updated Wed, 21 Aug 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
इमरान खान (फाइल फोटो)
जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने के बाद से ही पाकिस्तान की बैचेनी लगातार नजर आ रही है। भारत के फैसले से बौखलाए पाकिस्तान ने अब इसे लेकर नई चाल चली है। इमरान सरकार ने फैसला किया है कि वो कश्मीर मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय अदालत में लेकर जाएगी। पाक मीडिया के हवाले से ये जानकारी सामने आई है। इससे पहले पाकिस्तान ने यह मामला यूएनएससी में भी उठाया था, जहां उसे निराशा ही हाथ लगी थी।
विज्ञापन
Pakistani government has decided to approach the International Court of Justice over Kashmir issue: Pakistan media pic.twitter.com/SAnOeeSCwe
— ANI (@ANI) August 20, 2019विज्ञापन
पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने एआरवाई न्यूज टीवी से बातचीत में ये जानकारी दी। बता दें कि पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने 6 अगस्त को संसद में कहा था कि वह जम्मू कश्मीर का मामला दुनिया के हर मंच पर उठाएंगे।
विज्ञापन
ट्रंप की खरी-खरी
यूएनएससी से निराशा हाथ लगने के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने भी इमरान को खरी-खरी सुनाई थी। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करीब 30 मिनट बात करने के बाद पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से फोन पर बात की और उन्हें भारत के खिलाफ संभल कर बयानबाजी करने को कहा। मोदी ने बातचीत के दौरान पाकिस्तानी नेताओं द्वारा भारत विरोधी हिंसा के लिए उग्र बयानबाजी और उकसावे का मुद्दा उठाया।
ट्रंप और खान के बीच एक हफ्ते से भी कम समय में दूसरी बार बात हुई। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने ट्रंप के साथ बातचीत में तीखी बयानबाजी और पाकिस्तान के नेताओं द्वारा भारत विरोधी हिंसा उकसाने को लेकर बात की थी। जब से भारत ने जम्मू-कश्मीर से विशेष राज्य का दर्जा वापस लिया है तब से पड़ोसी देश की बौखलाहट देखने को मिल रही है।
ट्रंप ने खान से तनाव कम करने और तीखी बयानबाजी से बचने को कहा। दोनों नेताओं से बात के बाद ट्रंप ने क्षेत्र में स्थिति को 'कठिन' बताते हुए कहा कि उनकी दोनों पीएम से अच्छी बात हुई है। अपनी बातचीत के बारे में ट्विटर पर ट्रंप ने लिखा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान से कश्मीर में तनाव कम करने को लेकर बात की।
ट्रंप ने ट्वीट करते हुए कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खाने के साथ बातचीत की। दोनों से व्यापार, रणनीतिक साझेदारी और सबसे महत्वपूर्ण भारत और पाकिस्तान को कश्मीर में तनाव को कम करने की दिशा में काम करने को लेकर बात हुई। परिस्थितियां कठिन हैं लेकिन अच्छी बातचीत होनी चाहिए।'