फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistani economy in crisis, bans 38 non-essential luxury goods import, exercise to save dollar

Pakistan News : संकट में पाकिस्तानी अर्थव्यवस्था, 38 गैर जरूरी लग्जरी वस्तुओं का आयात बंद, रुपया बचाने की कवायद

Fri, 20 May 2022 11:43 AM IST
सुरेंद्र जोशी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 20 May 2022 11:43 AM IST
सार

शहबाज सरकार ने यह कदम डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रूपये के मूल्य में आई रिकॉर्ड गिरावट के बीच लिया है।

विज्ञापन
Pakistani economy in crisis, bans 38 non-essential luxury goods import, exercise to save dollar
पाकिस्तान की जर्जर अर्थव्यवस्था - फोटो : Social Media

विस्तार

श्रीलंका के बाद पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था भी संकट की ओर बढ़ रही है। देश को बड़े संकट से बचाने के लिए शहबाज शरीफ सरकार ने 'आपात आर्थिक योजना' लागू की है। इसके तहत 38 गैर जरूरी व लग्जरी वस्तुओं के आयात पर पाबंदी लगा दी गई है। 

विज्ञापन

शहबाज सरकार ने यह कदम डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रूपये के मूल्य में आई रिकॉर्ड गिरावट के बीच लिया है। पाकिस्तान का भी विदेशी मुद्रा भंडार तेजी से कम हो रहा है, इसलिए वह नहीं चाहता है कि देश में गैर जरूरी सामान के आयात पर विदेशी मुद्रा खर्च की जाए। 
विज्ञापन

पीएम शहबाज शरीफ ने ट्वीट कर कहा कि सरकार के इस निर्णय से बेशकीमती विदेशी मुद्रा बचाई जा सकेगी। हम कठोरता बरतेंगे। आर्थिक रूप से सक्षम  लोगों को इसमें अगुआई करना चाहिए ताकि देश के वंचितों लोगों को पूर्ववर्ती पीटीआई सरकार द्वारा उन पर डाला गया यह बोझ न उठाना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान में एक डॉलर 200 रुपये का
पाकिस्तानी रुपया बुधवार को अब तक के सबसे निचले स्तर पर आ गया, क्योंकि देश के इतिहास में पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपया बुरी तरह लुढ़क गया। पाक विदेशी मुद्रा बाजार में एक डॉलर का दाम 200 पाकिस्तानी रुपये हो गया। यहां यह उल्लेखनीय है कि भारत में डॉलर का दाम 77.50 रुपये के करीब है।

पाकिस्तान की सूचना मंत्री मरियम औरंगजेब ने गुरुवार को इस्लामाबाद में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अनावश्यक आयात पर पाबंदी का एलान किया। मरियम ने कहा कि पीएम शरीफ देश की अर्थव्यवस्था को स्थिर करने के लिए रातदिन जुटे हुए हैं। इसीलिए गैर जरूरी सामान के आयात पर भी रोक लगाई गई है। इन लग्जरी सामान का उपयोग आम जनता नहीं करती है। हमारी सरकार अब निर्यात पर जोर दे रही है। 


चीनी नागरिकों को सर्वोच्च सुरक्षा
पाक पीएम शहबाज शरीफ ने कहा है कि उनका देश चीनी नागरिकों को सर्वोच्च सुरक्षा प्रदान कर रहा है। सभी चीनी संस्थानों को भी पूरी सुरक्षा दी जा रही है। पाकिस्तान में चीन की आर्थिक गलियारा परियोजना के तहत बड़ी संख्या में चीनी नागरिक काम कर रहे हैं। गुरुवार को चीन के विदेश सुरक्षा आयुक्त चेंग जियोपिंग ने पीएम शरीफ से मुलाकात की। इसमें पीएम ने उन्हें चीनी नागरिकों को पर्याप्त सुरक्षा का भरोसा दिलाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed