फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan Ulama Council in support of temple construction

इस्लामाबाद में बनेगा पहला मंदिर, निर्माण के समर्थन में पाकिस्तान उलेमा परिषद

Mon, 13 Jul 2020 04:42 AM IST
अवधेश कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अवधेश कुमार Updated Mon, 13 Jul 2020 04:42 AM IST
विज्ञापन
Pakistan Ulama Council in support of temple construction
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में पहले मंदिर के निर्माण का कट्टरपंथी मुस्लिम संगठन भले विरोध कर रहे हैं, लेकिन पाकिस्तान उलेमा परिषद (पीयूसी) ने मंदिर निर्माण का समर्थन किया है। पीयूसी का कहना है कि संविधान में हर किसी के अधिकार साफ साफ दिए गए हैं। कृष्ण मंदिर का निर्माण राजधानी के एच-9 प्रशासनिक खंड में 20,000 वर्ग फुट के भूखंड पर किया जाना है।
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार ‘डॉन’ की रिपोर्ट के मुताबिक, पीयूसी ने कहा कि पाकिस्तान का संविधान देश में रह रहे मुसलमानों और गैर मुस्लिमों के अधिकारों को स्पष्ट रूप से परिभाषित करता है। पीयूसी के अध्यक्ष हाफिज मोहम्मद ताहिर महमूद अशरफी ने कहा, हम मंदिर निर्माण को लेकर उठे विवाद की निंदा करते हैं। रूढ़िवादी धर्मगुरुओं द्वारा ऐसा किया जाना ठीक नहीं है। पीयूसी एक बैठक बुलाएगी और इस्लामी विचारधारा परिषद (सीआईआई) के सामने अपनी बात भी रखेगी। कई इस्लामी धर्मगुरु और विभिन्न इस्लामी परंपराओं के कानून विद पीयूसी के सदस्य हैं।
विज्ञापन

 
सीआईआई एक सांविधानिक निकाय है, जिसका काम पाकिस्तान सरकार को इस्लामी मुद्दों पर कानूनी सलाह देना है। पाकिस्तान के धार्मिक मामलों के मंत्रालय ने कुछ मुस्लिम समूहों के विरोध के बीच इस्लामाबाद में मंदिर निर्माण के लिए सरकार द्वारा अनुदान दिए जाने पर सीआईआई को पत्र लिखकर उसकी राय मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed