Pakistan: अपने घर में पाकिस्तान को मिल रही मात; खैबर पख्तूनख्वा में आत्मघाती हमला, दो पुलिसकर्मियों की मौत
पाकिस्तान में पेशावर के खैबर पख्तूनख्वा में हुए आत्मघाती हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक, हमलावर ने पुलिस वैन को निशाना बनाते हुए खुद को उड़ा लिया, जिसमें दो की मौत और तीन अन्य लोग घायल हो गए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के साथ चार दिन के संघर्ष के बाद नतमस्तक हुए पाकिस्तान को अपने घर में भी मात मिल रहा है। बता दें कि, पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की राजधानी पेशावर में रविवार रात एक आत्मघाती हमले में दो पुलिसकर्मियों, जिनमें एक सब-इंस्पेक्टर शामिल है, की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। मामले में एसएसपी मसूद बंगश ने बताया कि यह हमला चमकनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत रिंग रोड पर मौजूद पशु बाजार के पास पुलिस की मोबाइल वैन को निशाना बनाकर किया गया। जिसमें आत्मघाती हमलावर ने खुद को पुलिस वाहन के पास उड़ा लिया।
यह भी पढ़ें - Pakistan: बड़बोली पाकिस्तानी सरकार की एक और करतूत, गेम का वीडियो शेयर कर किया सेना का गुणगान, खूब हुई किरकिरी
सीएम अली अमीन ने की हमले की निंदा
वहीं मुख्यमंत्री अली अमीन गंडापुर ने इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इसके साथ ही हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि जनता की सुरक्षा करने वालों पर हमला कायराना हरकत है, पुलिस का हौसला ऐसे हमलों से नहीं टूटेगा।
भारत से पाकिस्तान ने मुंह की खाई वहीं पाकिस्तान ने स्वीकार करते हुए ये कहा है कि भारत से साथ संघर्ष में उसके एक विमान को नुकसान पहुंचा है। हालांकि पाकिस्तान ने विमान के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी। भारत और पाकिस्तान ने शनिवार को जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई तत्काल प्रभाव से रोकने पर सहमति जताई।
यह भी पढ़ें - Operation Sindoor: 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्या हासिल हुआ? सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं, दुनिया को भी दिया स्पष्ट संदेश
'पाकिस्तान की हिरासत में नहीं कोई भारतीय पायलट'
वायुसेना और नौसेना के अधिकारियों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि ब्रीफिंग का उद्देश्य ‘ऑपरेशन बनयान-उम-मर्सूस’ के संचालन और समापन के बारे में जानकारी देना था। चौधरी ने कहा कि पाकिस्तान के ‘केवल एक विमान’ को ‘मामूली क्षति’ हुई है। वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि कोई भी भारतीय पायलट पाकिस्तान की हिरासत में नहीं है और ऐसी सभी रिपोर्ट ‘फर्जी सोशल मीडिया रिपोर्ट’ पर आधारित हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.