फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: two party workers fight in by election in Punjab province, two people killed and eight injured

पाकिस्तान : पंजाब प्रांत उपचुनाव में दो दलों के कार्यकर्ताओं में झड़प, दो लोगों की मौत, आठ घायल

Sat, 20 Feb 2021 12:57 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, लाहौर
पीटीआई, लाहौर Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 20 Feb 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Pakistan: two party workers fight in by election in Punjab province, two people killed and eight injured
पाकिस्तान - फोटो : Social media

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में शुक्रवार को एक उपचुनाव के दौरान सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) और विपक्षी दल पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई जबकि आठ लोग घायल हुए।

विज्ञापन


दस्का में नेशनल असेंबली की एनए-75 सीट के लिए हुए उपचुनाव के दौरान लचर सुरक्षा व्यवस्था के चलते हिंसक झड़प की घटना हुई। वीडियो फुटेज में झगड़े के दौरान कहीं भी पुलिसकर्मी नजर नहीं आ रहे हैं। दोनों दलों ने एक-दूसरे को हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया है।
विज्ञापन


पीटीआई नीत पंजाब सरकार में विशेष सहायक सूचना अधिकारी फिरदौस आशिक अवान ने कहा कि हिंसा में मारे गए दोनों लोग पीटीआई के कार्यकर्ता थे जबकि बाकी आठ लोग पीएमएलएन उम्मीदवार के सुरक्षाकर्मियों द्वारा चलाई गई गोलियों से घायल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस दोषियों और उन पीएमएलएन नेताओं को नहीं छोड़ेगी जिन्होंने हिंसा को भड़काया था। वहीं पीएमएलएन की प्रवक्ता मरियम औरंगजेब ने कहा कि पीटीआई कार्यकर्ता द्वारा चलाई गई गोली में उनकी पार्टी के कार्यकर्ता की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पीएमएलएन के चार कार्यकर्ताओं को गोली लगी है जिनकी हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed