{"_id":"5e3163cf8ebc3e4b2d323bef","slug":"pakistan-two-mortar-shells-fired-into-pakistan-territory-from-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान की तरफ से पाकिस्तान पर दागे गए दो मोर्टार, अफगान अधिकारियों ने हमले से किया इनकार","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान की तरफ से पाकिस्तान पर दागे गए दो मोर्टार, अफगान अधिकारियों ने हमले से किया इनकार
Wed, 29 Jan 2020 04:22 PM IST
अनवर अंसारी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनवर अंसारी
Updated Wed, 29 Jan 2020 04:22 PM IST
विज्ञापन
मोर्टार (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के सीमावर्ती क्षेत्र में बुधवार को अफगानिस्तान की तरफ से दो मोर्टार दागे गए। पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता आएशा फारूकी ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ है।
विज्ञापन
प्रवक्ता ने जानकारी दी कि इस घटना के बाद से पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर लगने वाले तोरखाम सीमा के दरवाजों को सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया है। फारूकी ने अपने बयान में कहा कि मामले को अफगान अधिकारियों के साथ समन्वित किया जा रहा है। वहीं, उन्होंने बताया कि जल्द ही दरवाजों को खोल भी दिया जाएगा।
विज्ञापन
Two mortar shells today were fired into Pakistan territory from Afghanistan, confirmed Pak Foreign Office: Pakistan media
— ANI (@ANI) January 29, 2020
उप जिला आयुक्त महमूद असलम वजीर ने कहा कि सीमा पार अफगानिस्तान से कुछ मोर्टार पाकिस्तान पर दागे गए। उन्होंने बताया कि इस हमले में कुछ गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, एक अफगान अधिकारी ने इस बात से इनकार किया कि अफगान बलों ने पाकिस्तान में मोर्टार दागे है।
विज्ञापन
अफगानिस्तान के नंगरहार प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता अताउल्लाह खोगयानी ने कहा कि पहले भी पाकिस्तान की तरफ से तोरखाम सीमा को बंद करने के लिए इस तरह के आरोप लगाए जा चुके हैं। हमारी तरफ से कोई मोर्टार नहीं दागे गए है।
बता दें कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच व्यापार को आसान बनाने के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान ने पिछले साल तोरखाम सीमा को 24 घंटे खुला रखने का फैसला किया था। संबंधों में सुधार के उपायों के बावजूद, अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सेनाओं के बीच हाल ही में सीमा झड़पों की कई घटनाएं हुई हैं।