{"_id":"6193ae70f3f6ad40e6477350","slug":"pakistan-train-hits-college-van-in-lahore-several-dead-and-injured-news-and-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: पाक के पंजाब में ट्रेन ने कॉलेज वैन को टक्कर मारी, तीन विद्यार्थियों की मौत, नौ जख्मी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
हादसा: पाक के पंजाब में ट्रेन ने कॉलेज वैन को टक्कर मारी, तीन विद्यार्थियों की मौत, नौ जख्मी
Tue, 16 Nov 2021 06:43 PM IST
सुभाष कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 16 Nov 2021 06:43 PM IST
सार
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दो साल के अंतराल के बाद इस मार्ग पर ट्रेन सेवा बहाल की गई है और दुर्घटनास्थल पर कोई रेलवे क्रॉसिंग नहीं थी। जिला प्रशासन ने अस्थाई क्रॉसिंग बनाई थी, लेकिन वहां कोई अधिकारी तैनात नहीं था।
विज्ञापन
यात्री ट्रेन ने कॉलेज की एक वैन को टक्कर मार दी जिससे तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई।
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हुआ। यहां फाटक रहित एक रेलवे क्रॉसिंग पर यात्री ट्रेन ने कॉलेज की एक वैन को टक्कर मार दी जिससे तीन स्टूडेंट्स की मौत हो गई। वहीं, नौ अन्य जख्मी हो गए।
विज्ञापन
जियो न्यूज़ ने मंगलवार को खबर दी कि ट्रेन जरांवाला से लाहौर जा रही थी। खबर में बचाव अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि प्रांत के शेखूपुरा जिले में ट्रेन के एक कॉलेज वैन को टक्कर मारने की घटना में तीन स्टूडेंस्ट्स की मौत हो गई और नौ अन्य जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
हादसे की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, बचाव इंजीनियर और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बचाव अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने घायलों को डीएचक्यू अस्पताल पहुंचाया जहां तीन छात्राओं की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि दो साल के अंतराल के बाद इस मार्ग पर ट्रेन सेवा बहाल की गई है और दुर्घटनास्थल पर कोई रेलवे क्रॉसिंग नहीं थी। जिला प्रशासन ने अस्थाई क्रॉसिंग बनाई थी, लेकिन वहां कोई अधिकारी तैनात नहीं था।
हादसे के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया। क्षेत्र के लोगों ने मौके पर विरोध प्रदर्शन किया और ट्रेन को रोक दिया। रेलवे के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हादसा चालक की लापरवाही की वजह से हुआ है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।