फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan threatens India as Hamid Mir reveals Bajwa's confession

Pakistan: बाजवा ने पाकिस्तान के आर्थिक तंगी का किया खुलासा, तो बौखलाए पड़ोसी देश ने भारत को दी धमकी

Wed, 26 Apr 2023 03:23 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Wed, 26 Apr 2023 03:23 PM IST
सार

डीजी आईएसपीआर मेजर जनरल अहमद शरीफ ने पाकिस्तानी सेना द्वारा युद्धाभ्यास करने की जानकारी को नकार दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर स्थिती बिगड़ती है तो हम युद्ध करने से पीछे नहीं हटेंगे। लड़ाई को भारत के क्षेत्र तक ले जाने की धमकी दी।
 

विज्ञापन
Pakistan threatens India as Hamid Mir reveals Bajwa's confession
अहमद शरीफ - फोटो : एएनआई

विस्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने हाल ही में पाकिस्तान के कंगाल होने का खुलासा किया था। उन्होंने कहा था कि इस्लामाबाद के पास भारत के खिलाफ लड़ने के लिए गोला-बारूद और आर्थिक ताकत की कमी है। इस बयान को लेकर पाकिस्तान के युद्धाभ्यास करने की चेतावनी सामने आई है। हालांकि सेना ने इस बात से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन


डीजी आईएसपीआर मेजर जनरल अहमद शरीफ ने पाकिस्तानी सेना द्वारा युद्धाभ्यास करने की जानकारी को नकार दिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि अगर स्थिती बिगड़ती है तो हम युद्ध करने से पीछे नहीं हटेंगे। लड़ाई को भारत के क्षेत्र तक ले जाने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलवामा हमले में हुए थे 40 जवान शहीद
बता दें, 14 फरवरी, 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सुरक्षा वाहनों के काफिले पर हुए आतंकवादी हमले में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गए थे। पुलवामा आतंकी हमले की प्रतिक्रिया के रूप में, 12 भारतीय वायु सेना के मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने 26 फरवरी को तड़के पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए-मोहम्मद के प्रशिक्षण शिविर पर गोला-बारूद से हमला किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाई हमले शुरू करने और सुरक्षित रूप से भारतीय धरती पर वापस आने के पूरे ऑपरेशन को 'ऑपरेशन बंदर' नाम दिया गया था। यह नाम गोपनीयता बनाए रखने और यह सुनिश्चित करने के लिए दिया गया था कि हवाई हमले की योजना लीक न हो।

हमले के बाद दी थी धमकी
हालांकि, डीजी आईएसपीआर मेजर जनरल अहमद शरीफ ने कहा कि पुलवामा हमले के बहाने भारत ने एक काल्पनिक लक्ष्य पर कायरतापूर्ण हमला किया है। उन्होंने आगे कहा कि पाक वायुसेना हमेशा तैयार रहती है, न केवल मातृभूमि की रक्षा के लिए, बल्कि दुश्मन से बदला लेने के लिए भी। अगर कभी हम पर हमला किया जाएगा तो इसका बदला लिया जाएगा। 

बयान के बाद किया खुलासा
शरीफ के बयानबाजी के बाद पाकिस्तानी पत्रकार हामिद मीर ने खुलासा किया कि पूर्व सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा ने स्वीकार किया था कि देश की छवि को ठीक करने के लिए पाकिस्तान के पास भारत से लड़ने के लिए गोला-बारूद, आर्थिक ताकत की कमी है। हालांकि आईएसपीआर डीजी ने पत्रकार के दावों का खंडन किया है। 

वहीं, भारतीय रक्षा विशेषज्ञों ने जनरल शरीफ के बयान को तवज्जो नहीं दिया।

यह है मामला
पाकिस्तान के जाने-माने टीवी पत्रकार हामिद मीर ने आर्मी चीफ जनरल (रिटायर्ड) कमर जावेद बाजवा को लेकर बड़ा खुलासा किया था। आर्थिक संकट और गृह युद्ध की स्थिति से जूझ रहे पाकिस्तान में अब हामिद मीर के बयान से खलबली मच गई। भारत में भी इसको लेकर खूब चर्चाएं हो रहीं हैं, क्योंकि हामिद मीर का दावा कश्मीर को लेकर ही था। 


यह भी पढ़ें- कश्मीर को लेकर पाकिस्तान ने की थी डील! : PAK पत्रकार के खुलासे से क्यों मचा है हंगामा, इसके मायने क्या हैं?


हामिद ने बाजवा के आर्मी चीफ रहते हुए भारत से कश्मीर को लेकर एक डील का भी जिक्र किया था। उन्होंने ये भी दावा किया था कि इमरान खान के पीएम रहने के दौरान भी भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान दौरे पर जाने वाले थे। वह भी अगस्त 2019 के बाद जब कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटा दिया गया था।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed