फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan survival matters on trade with india says pak usa businessman sajid tarar

Pakistan: 'पाकिस्तान को बचना है तो भारत से व्यापार करना ही होगा', पीएम मोदी के फैन हुए ये पाकिस्तानी बिजनेसमैन

Fri, 15 Dec 2023 11:39 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 15 Dec 2023 11:39 AM IST
सार

तरार ने कहा कि 'मैं कई बार भारत गया हूं और मेरा भारत से एक मजबूत रिश्ता है। भारत में उन्हें बहुत प्यार मिलता है। हम सभी शताब्दियों से एक ही उपमहाद्वीप में रहते आए हैं।' 

विज्ञापन
Pakistan survival matters on trade with india says pak usa businessman sajid tarar
पीएम नरेंद्र मोदी और नवाज शरीफ - फोटो : twitter

विस्तार

पाकिस्तान के नेतृत्व को इस डर से बाहर आना होगा कि अगर वह भारत से रिश्ते सुधारेंगे तो इससे उनकी राजनीतिक छवि खराब होगी। पाकिस्तान-अमेरिका मूल के एक बिजनेसमैन साजिद तरार ने यह बात कही है। साजिद तरार ने दोनों देशों के बीच अच्छे संबंधों की वकालत की। एक इंटरव्यू में साजिद तरार ने कहा कि 'अब पाकिस्तान के पाले में गेंद है कि वह भारत से अच्छे रिश्ते बनाए। पीएम मोदी एक मजबूत नेता हैं।' 
विज्ञापन


पाकिस्तान जाकर पीएम मोदी ने उठाया था बड़ा कदम
साजिद तरार ने कहा कि 'पूर्व में उन्होंने (पीएम मोदी) एक बड़ा राजनीतिक जोखिम लेते हुए पाकिस्तान का दौरा किया था, तब वह पाकिस्तान के तत्कालीन पीएम नवाज शरीफ के घर गए थे। यह काफी बड़ा कदम था। वह मजबूत नेता हैं और मैं उनका प्रशंसक हूं।' बता दें कि साजिद तरार अमेरिकन मुस्लिम संगठन के संस्थापक हैं और अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक हैं। तरार ने कहा कि 'मैं कई बार भारत गया हूं और मेरा भारत से एक मजबूत रिश्ता है। भारत में उन्हें बहुत प्यार मिलता है। हम सभी शताब्दियों से एक ही उपमहाद्वीप में रहते आए हैं।' 
विज्ञापन


'पाकिस्तान को भारत से रिश्ते सुधारने ही पड़ेंगे'
पाकिस्तानी अमेरिकी बिजनेसमैन ने कहा कि 'पाकिस्तानी नेतृत्व को बड़ा कदम उठाते हुए भारत से व्यापार और पर्यटन बढ़ाना होगा। भारत से व्यापार करना पाकिस्तान के लिए अस्तित्व बचाने का मामला है। पाकिस्तान को भारत से रिश्ते सुधारने ही पड़ेंगे। साथ ही अफगानिस्तान और ईरान से भी। पाकिस्तान को चीन के साथ अपने व्यापार को संतुलित करने की भी जरूरत है।' तरार ने कहा कि 'अभी छोटे कदमों से शुरुआत करनी चाहिए और पाकिस्तान को सीमापार आतंकवाद के मुद्दे पर भारत को विश्वास में लेना चाहिए। भारत आज क्षेत्रीय ताकत ही नहीं रहा है बल्कि वैश्विक ताकत के तौर पर उभर रहा है। मैं उम्मीद कर रहा हूं कि भारत भी रिश्ते सुधारने के लिए अपनी तरफ से कोशिश करेगा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed