{"_id":"5f03d591d4c1162fbc75c892","slug":"pakistan-summoned-indian-diplomat-in-ceasefire-violation-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"संघर्ष विराम उल्लंघन मामले में पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को किया तलब","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
संघर्ष विराम उल्लंघन मामले में पाकिस्तान ने भारतीय राजनयिक को किया तलब
Tue, 07 Jul 2020 07:23 AM IST
अवधेश कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला इस्लामाबाद
Published by: अवधेश कुमार
Updated Tue, 07 Jul 2020 07:23 AM IST
विज्ञापन
एलओसी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नियंत्रण रेखा पर लगातार खुद लगातार गोलाबारी कर रहे पाकिस्तान ने सोमवार को संषर्घ विराम उल्लंघन के मामले में भारतीय उच्चायोग के वरिष्ठ राजनयिक को तलब किया। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय ने आरोप लगाया कि भारत ने रविवार को निकीइल सेक्टर में अंधाधुंध और अकारण गोलीबारी की, इसमें तीन बच्चों समेत पांच नागरिक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। भारत एलओसी और वर्किंग बाउंड्री पर लगातार आम नागरिकों को निशाना बनाकर गोलीबारी कर रहा है। उसने यह भी दावा किया कि इस साल संघर्ष विराम की 1595 घटनाओं में 14 लोग मारे गए और 121 अन्य घायल हुए।
पाकिस्तान में फंसे 114 भारतीय अटारी-वाघा सीमा के जरिए 9 जुलाई को लौटेंगे स्वदेश
कोरोना वायरस महामारी के चलते पाकिस्तान में फंसे 114 भारतीय 9 जुलाई को अटारी-वाघा सीमा के जरिए स्वदेश वापस लौटेंगे। यह जानकारी पाकिस्तान सरकार ने सोमवार को एक रिलीज में दी। पिछले महीने 25, 26 और 27 जून को विभिन्न बैचों में 700 से अधिक भारतीय इसी रास्ते वापस लौटे थे। इनमें से ज्यादातर भारतीय पाकिस्तान में रहने वाले अपने रिश्तेदारों से मिलने और धार्मिक रस्मों के लिए गए थे लेकिन कोरोना के चलते लागू लॉकडाउन में फंस गए थे।