{"_id":"6065fc298ebc3e8d39131bf0","slug":"pakistan-six-terrorists-involved-in-a-conspiracy-to-attack-army-arrested-in-rawalpindi-and-lahore","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान: सेना पर हमले की साजिश में शामिल छह आतंकी गिरफ्तार, रावलपिंडी व लाहौर से दबोचा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
पाकिस्तान: सेना पर हमले की साजिश में शामिल छह आतंकी गिरफ्तार, रावलपिंडी व लाहौर से दबोचा
Thu, 01 Apr 2021 10:30 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Thu, 01 Apr 2021 10:30 PM IST
सार
- पिछले साल रावलपिंडी में किया था धमका
- तहरीक-ए-तालिबान के हैं आतंकवादी
विज्ञापन
pak army
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों ने सैन्यकर्मियों पर हमले की साजिश रचने के आरोप में अफगानिस्तान से संचालित आतंकवादी संगठन तहरीक-ए-तालिबान के छह कथित सदस्यों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आतंकवाद निरोधी विभाग (सीटीडी) के अधिकारियों ने बताया कि चार कथित आतंकवादियों को रावलपिंडी से गिरफ्तार किया गया जबकि दो को पंजाब सूबे की राजधानी लाहौर से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर बुधवार को कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने रावलपिंडी में कार्रवाई की और ग्रेनेड धमाके में शामिल चार कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों का दावा है कि गिरफ्तार आरोपियों ने पिछले साल रावलपिंडी में ग्रेनेड धमाका किया था, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई थी जबकि 15 अन्य घायल हुए थे।
विज्ञापन
सीटीडी ने कहा, 'गिरफ्तार आतंकवादी कानून प्रवर्तन एजेंसी और सैन्य कर्मियों को निशाना बनाने की योजना बना रहे थे।' सीटीडी के मुताबिक उनके पास से विस्फोटक, डेटोनेटर, मोबाइल फोन और आतंकवाद में इस्तेमाल अन्य सामग्री बरामद की गई। अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के दौरान कथित आतंकवादियों ने बताया कि वे तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) की विचारधारा से प्रभावित होकर कट्टर हुए थे लेकिन अब अफगानिस्तान में बैठे आका के लिए काम कर रहे थे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, 'इन आतंकवादियों को आतंकी गतिविधियों के लिए अफगानिस्तान से धन मिल रहा था। इन्होंने रावलपिंडी और इस्लामाबाद में सैनिकों पर हमले की योजना बनाई थी। छापेमारी की एक अलग कार्रवाई में सीटीडी ने बुधवार को लाहौर से टीटीपी के दो कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने बताया कि लाहौर से गिरफ्तार आतंकवादियों की पहचान अब्दुल करीम एवं अब्दुल बासित के तौर पर की गई है और वे कानून प्रवर्तन एजेंसियों पर हमले की योजना बना रहे थे।