Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Pakistan: Shireen Mazari Hits Out At Foreign Minister Shah Mahmood Qureshi and Diplomatics Over Kashmir Issue

पाकिस्तानी मंत्री का विदेश मंत्रालय पर हमला, कहा- राजनयिक ऐश कर रहे, कश्मीर मुद्दे पर इमरान को नीचा दिखाया

Sun, 16 Aug 2020 10:38 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: अनवर अंसारी Updated Sun, 16 Aug 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
Pakistan: Shireen Mazari Hits Out At Foreign Minister Shah Mahmood Qureshi and Diplomatics Over Kashmir Issue
पाक पीएम इमरान खान (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

पाकिस्तान सरकार की तरफ से दुनिया के हर मंच पर कश्मीर का मुद्दा उछाला जाता रहा है। वहीं, कश्मीर मुद्दे को लेकर पाकिस्तान में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल, इस मुद्दे पर सरकार के मंत्रालय ही एकजुट नहीं है। मानवाधिकार मंत्री शीरीन मजारी ने कहा है कि कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री इमरान खान को विदेश मंत्रालय का साथ नहीं मिल रहा है। 

विज्ञापन


शीरीन मजारी ने पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय को निशाने पर लेते हुए कहा, कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री इमरान खान अकेले पड़ गए हैं, वह इस मुद्दे पर अकेले लड़ रहे हैं, लेकिन विदेश मंत्रालय की तरफ से उन्हें कोई मदद नहीं मिल रही है। उन्होंने कहा, अगर पीएम को विदेश मंत्रालय का साथ मिले तो हालात कुछ और हो सकते थे। 
विज्ञापन



इमरान सरकार में शीरीन मजारी का रुतबा काफी ऊंचा है, उनकी गिनती देश के कद्दावर नेताओं में होती है। मजारी की इस टिप्पणी से पाकिस्तान में सियासी भूचाल आ सकता है क्योंकि किसी मंत्री द्वारा खुलकर विदेश मंत्रालय की आलोचना करना बड़ी बात है। वह भी कश्मीर जैसे मुद्दे पर, जिसे लेकर पाकिस्तान हमेशा दर-दर भटकता रहता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मानवाधिकर मंत्री का यह बयान भी काफी अहम है क्योंकि, पाकिस्तान मीडिया के अनुसार विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी फौज की पहली पंसद माने जाते हैं। कयास लगाए जाते हैं कि अगर पाकिस्तानी सेना उन्हें समर्थन देती है तो वह देश के अगले प्रधानमंत्री भी हो सकते हैं। 

विदेश मंत्रालय ने कश्मीरी आवाम को नीचा दिखाया
राजधानी इस्लामाबाद में एक कार्यक्रम में मजारी ने विदेश मंत्रालय और विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी पर हमला बोला। उन्होंने कहा, 'हमारे विदेश मंत्रालय ने कश्मीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री इमरान खान और कश्मीरी आवाम को नीचा दिखाया है। मुझे यह कहने में कोई आपत्ति नहीं है कि पीएम इस मुद्दे पर अकेले पड़ गए हैं और मंत्रालय की तरफ से उनका साथ नहीं दिया जाता। अगर विदेश मंत्रालय पीएम का साथ देता तो आज हालात कुछ और होते। '


राजनयिक आवाम के पैसे से ऐश कर रहे
मजारी ने विदेश मंत्रालय के अफसरों को निशाने पर लिया और उनपर आवाम के पैसे से ऐश करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'हम किस मुंह से कश्मीर की बात करें। हमारे राजनयिक महंगे होटलों में आवाम के पैसे से ऐश करते हैं। थ्री-पीस सूट्स पहनकर घूमते हैं। फोन पर गप्पें मारते हैं। पाकिस्तान से बेहतर तो बुर्किना फासो जैसा छोटा गरीब देश है, जहां के राजनयिक देशहित के मुद्दों पर काम करते हैं। कश्मीर मुद्दे पर हमारा देश क्या कर रहा है, इसकी गवाह सारी दुनिया है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed